Bank Holiday: शनिवार को बैंक जाकर काम निपटाने की सोच रहे हैं तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि आज 28 मार्च को बैंक खुले हैं या नहीं। दरअसल, आज महीने का चौथा शनिवार है और RBI के नियमों के अनुसार हर दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में आज बैंक शाखाओं में कोई कामकाज नहीं होगा।
हालांकि, बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी, क्योंकि डिजिटल बैंकिंग सर्विस जारी रहेंगी। आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम के जरिए पैसे ट्रांसफर या निकाल सकते हैं। लेकिन चेक क्लियरिंग, कैश जमा या अन्य ऑफलाइन बैंकिंग सर्विस आज उपलब्ध नहीं होंगी।
ध्यान देने वाली बात यह है कि बैंक लगातार कई दिनों तक बंद रहेंगे। 27 मार्च को राम नवमी के कारण कई शहरों में बैंक बंद थे, और अब 28 मार्च को चौथा शनिवार तथा 29 मार्च को रविवार होने से पूरे देश में बैंकिंग सर्विस प्रभावित रहेंगी।
इसके अलावा 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर भी कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, जिससे छुट्टियों का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो उसे पहले ही पूरा कर लेना बेहतर रहेगा, ताकि बाद में किसी तरह की असुविधा न हो।
मार्च में होने वाली राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट