Bank Holiday: क्या कल शनिवार 28 मार्च को बंद रहेंगे बैंक? जानिये RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: क्या कल 28 मार्च को शनिवार के दिन बैंक बंद होंगे? ज्यादातर वर्किंग लोग शनिवार के दिन बैंक जाकर अपने काम निपटाते हैं। अगर आप भी कल शनिवार को बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लीजिए कि कल बैंक खुला होगा या नहीं

अपडेटेड Mar 27, 2026 पर 1:53 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: क्या कल 28 मार्च को शनिवार के दिन बैंक बंद होंगे?

Bank Holiday: क्या कल 28 मार्च को शनिवार के दिन बैंक बंद होंगे? ज्यादातर वर्किंग लोग शनिवार के दिन बैंक जाकर अपने काम निपटाते हैं। अगर आप भी कल शनिवार को बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लीजिए कि कल बैंक खुला होगा या नहीं। कल मार्च महीने का चौथा शनिवार है और चौथे शनिवार के दिन बैंक बंद रहते हैं। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक बैक सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बंद रहते हैं।

बैंक छुट्टियों के दौरान शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी क्योंकि ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी। आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम के जरिए पैसे भेज या निकाल सकते हैं। हालांकि चेक क्लियरिंग, कैश जमा या बैंक से जुड़े दूसरे काम इन दिनों नहीं हो पाएंगे।

27 मार्च को राम नवमी (चैते दशैं) के कारण अहमदाबाद, देहरादून, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और गंगटोक में बैंक बंद हैं। इसके बाद 28 मार्च को चौथा शनिवार और 29 मार्च को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।


इसके अलावा 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर भी कई शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दिन अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे। लगातार छुट्टियों को देखते हुए बेहतर है कि बैंक से जुड़े जरूरी काम पहले ही पूरे कर लिए जाएं, ताकि बाद में किसी तरह की दिक्कत न हो।

RBI हॉलिडे लिस्ट

मार्च 2026 2 3 4 13 17 19 20 21 26 27 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नई
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बेंगलुरु
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

मार्च में होने वाली राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

मार्च में छुट्टी का कारण तारीख
होलिका दहन 2 मार्च
होली (दूसरा दिन)/दोल जतरा/धुलन्डी/होलिका दहन/आट्टूकाल पोंगला 3 मार्च
होली/होली दूसरा दिन – धुलेती/याओसांग दूसरा दिन 4 मार्च
चपचार कुट 13 मार्च
शब-इ-कद्र 17 मार्च
गुढी पाडवा/उगादि त्योहार/तेलुगु नव वर्ष दिवस/सजीबु नोंगमापनबा (चेईराओबा)/प्रथम नवरात्र 19 मार्च
ईद-उल-फितर (रमज़ान)/जुमत-उल-विदा 20 मार्च
रमझान ईद (ईद-उल-फितर) (शवाल-1)/खुतुब-ए-रमजान/सरहुल 21 मार्च
श्री राम नवमी 26 मार्च
श्री राम नवमी (चैते दसैन) 27 मार्च
महावीर जन्मकल्याणक/महावीर जयंती 31 मार्च

Silver Price Today: आज 27 मार्च को सस्ती हुई चांदी, जानिये शुक्रवार का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।