Get App

Bank Holiday: कल शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 7 जून की छुट्टी

Bank Holiday On 7 June 2025: कल शनिवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। हर महीने के पहले शनिवार को बैंक खुले रहते हैं और कल जून महीने का पहला शनिवार है। इस बार शनिवार 7 जून को सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। यहां जानें RBI ने शनिवार 7 जून को छुट्टी क्यों दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2025 पर 4:48 PM
Bank Holiday: कल शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 7 जून की छुट्टी
Bank Holiday On 7 June 2025: कल शनिवार को बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday On 7 June 2025: कल शनिवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। हर महीने के पहले शनिवार को बैंक खुले रहते हैं और कल जून महीने का पहला शनिवार है। इस बार शनिवार 7 जून को सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। यानी, अगर ग्राहक शनिवार को बैंक जाकर अपना कोई काम निपटाना चाहेंगे, तो वह नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें कि बैंक कल देश के ज्यादातर सभी राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानें RBI ने शनिवार 7 जून को छुट्टी क्यों दी है।

शनिवार 7 जून 2025 को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

इद-उल-जुहा 7 जुन को मनाया जाएगा। इसे बकरीद भी कहा जाता है। ईद-उल-अजहा के कारण देश के एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे। SBI, PNB, HDFC Ban जैसे तमाम सरकारी और प्राइवेट बैंक देश के ज्यादातर राज्यों में बंद रहेंगे। इद-उल-जुहा (बकरीद) इस्लाम धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे कुर्बानी के पर्व के रूप में जाना जाता है। यह त्योहार हजरत इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) की अल्लाह के प्रति निष्ठा और बलिदान की भावना की याद में मनाया जाता है। इस दिन मुसलमान जानवर की कुर्बानी देकर अपने त्याग और सेवा भावना को दर्शाते हैं, और उसका मांस जरूरतमंदों, रिश्तेदारों व पड़ोसियों में बांटते हैं। नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद देते हैं।

शनिवार 7 जून को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें