Bank Holiday: दिसंबर की शुरुआत के साथ ही देश के कई राज्यों में बैंक की छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार दिसंबर 2025 में कुल 12 दिन बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। 6 दिन बैंक अपने वीकली छुट्टी के कारण बंद रहेंगे। यानी 31 दिनों में से बैंक कुल 18 दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं। आज बैंक गोवा राज्य में बंद रहेंगे। यहां जानिये कारण।
