Bank Holiday: 23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी, जो भगवान शिव की आराधना का एक पावन दिन होता है। इस अवसर पर देश के कई हिस्सों में स्कूलों और सरकारी संस्थानों में छुट्टियां घोषित की गई है। खासकर उत्तर भारत के उन राज्यों में जहां कांवड़ यात्रा का असर सबसे ज्यादा रहता है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज है कि बुधवार 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि के दिन बैंक बंद होंगे या नहीं?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इसमें त्योहारों, लोकल पर्व और लोकल छुट्टियों को शामिल किया जाता है। हालांकि, RBI ने 23 जुलाई की छुट्टी नहीं दी है। आरबीआई के कैलेंडर में सावन शिवरात्रि की छुट्टी नहीं है। इसका मतलब है कि बैंक बुधवार को खुले रहेंगे।
किन तारीखों को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
जुलाई की बाकी छुट्टियां
26 जुलाई (शनिवार)
महीने का चौथा शनिवार – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
27 जुलाई (रविवार)
साप्ताहिक अवकाश – सभी बैंकों में छुट्टी।
28 जुलाई (सोमवार)
सिक्किम – द्रुक्पा छे-जी त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस रहेंगी चालू
छुट्टियों के दौरान भी नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी ऑनलाइन सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी। इससे आप पैसे ट्रांसफर करना, बिल भरना, बैलेंस चेक करना जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। अगर आपको चेक जमा करना, ड्राफ्ट बनवाना, कैश निकालने या जमा करने जैसे काम करने हैं तो इन्हें छुट्टियों से पहले ही निपटा लें। खासकर उन राज्यों में जहां बैंक लगातार दो या अधिक दिन बंद रहने वाले हैं।
RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट
| जुलाई 2025 | 3 | 5 | 14 | 16 | 17 | 19 | 28 |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| अगरतला | • | • | |||||
| अहमदाबाद | |||||||
| आईजॉल | |||||||
| इंफाल | |||||||
| ईटानगर | |||||||
| कानपुर | |||||||
| कोच्ची | |||||||
| कोलकाता | |||||||
| कोहिमा | |||||||
| गंगटोक | • | ||||||
| गुवाहाटी | |||||||
| चंडीगढ़ | |||||||
| चेन्नै | |||||||
| जम्मू | • | ||||||
| जयपुर | |||||||
| तिरुवनंतपुरम | |||||||
| देहरादून | • | ||||||
| नई दिल्ली | |||||||
| नागपुर | |||||||
| पटना | |||||||
| पणजी | |||||||
| बंगलूर | |||||||
| बेलापुर | |||||||
| भुवनेश्वर | |||||||
| भोपाल | |||||||
| मुंबई | |||||||
| राँची | |||||||
| रायपुर | |||||||
| लखनऊ | |||||||
| श्रीनगर | • | ||||||
| शिमला | |||||||
| शिलांग | • | • | |||||
| हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश | |||||||
| हैदराबाद - तेलंगाना |
| छुट्टी का कारण | दिन |
|---|---|
| खार्ची पूजा | 3 |
| गुरु हरगोबिन्द जी का जन्मदिवस | 5 |
| बेह डेइंख्लम | 14 |
| हरेला | 16 |
| वू तिरोत सिंग की पुण्यतिथि | 17 |
| केर पूजा | 19 |
| द्रुकपा त्शे-ज़ि | 28 |
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।