Bank Holiday: आज देश के 2 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday: अगर आप आज बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक आज 23 अप्रैल को कुछ राज्यों में बैंक बंद हैं

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 12:12 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: अगर आप आज बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं।

Bank Holiday: अगर आप आज बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक आज 23 अप्रैल को कुछ राज्यों में बैंक बंद हैं। आज तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के चलते सभी बैंक बंद रहेंगे। वोटिंग के कारण पूरे राज्य में छुट्टी दी गई है। वहीं पश्चिम बंगाल में भी आज पहले चरण का मतदान हो रहा है, लेकिन वहां सिर्फ उन्हीं इलाकों में बैंक बंद हैं जहां वोटिंग हो रही है। बाकी जगह बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के अलावा देश के अन्य राज्यों में बैंक सामान्य तरीके से खुले रहेंगे।उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि में बैंक आज खुले हैं और कामकाज सामान्य तरीके से हो रहा है। अगर आप इन राज्यों में रहते हैं, तो बैंक जाकर अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं।

हफ्ते के अंत में भी बैंक बंद रहने वाले हैं। 25 अप्रैल को चौथा शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे और 26 अप्रैल को रविवार की वीकली छुट्टी रहेगी। ऐसे में अपने बैंक से जुड़े काम पहले ही निपटा लेना बेहतर रहेगा।

हालांकि, बैंक ब्रांच बंद होने पर भी आपकी बैंकिंग सर्विस पूरी तरह बंद नहीं होतीं। आप UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के जरिए पैसे भेज या मंगवा सकते हैं। एटीएम से कैश निकालने की सुविधा भी जारी रहती है। इसलिए किसी भी दिन बैंक जाने से पहले RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करें, ताकि आपको बेवजह परेशानी न हो।


RBI की छुट्टियों की लिस्ट

अप्रैल 2026 1 2 3 9 13 14 15 16 20 21 23
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

RBI की लिस्ट

छुट्टी का कारण अप्रैल महीने का दिन
बैंकों कों अपनी वार्षिक लेखाबंदी के लिए 1
पुण्य गुरुवार 2
गुड फ्रायडे 3
General Election to Kerala Legislative Assembly 2026 9
Shad Suk Mynsiem 13
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/ महाबिषुब संक्रांति/बीजू/बुइसु महोत्सव/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बिहु/चेईराओबा/बैसाखी 14
बंगाली नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहु/ विशु/हिमाचल दिवस 15
बोहाग बिहु 16
बसव जयंती/अक्षय तृतीया 20
गरिया पूजा/आइजोल नगर निगम के लिए आम चुनाव, 2026 21
तमिलनाडु विधानसभा के लिए आम चुनाव 2026 23

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।