Bank Holiday: आज यानी गुरुवार 4 सितंबर को देश के कई बैंक बंद रहेंगे। हालांकि यह छुट्टी पूरे देश में नहीं है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की लिस्ट के मुताबिक यह छुट्टी सिर्फ केरल राज्य में लागू होगी। यहां सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक आज काम नहीं करेंगे। अगर आप बैंक जाकर कोई जरूरी काम करने की सोच रहे थे तो एक दिन का इंतजार करना होगा। बाकी राज्यों में बैंक सामान्य तरीके से खुले रहेंगे और ग्राहकों को सभी सर्विस मिलेंगी।
