Bank Holiday: क्या आज गुरुवार 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? जानिये बैंक हॉलिडे की लिस्ट

Bank Holiday Today Thursday 23 October 2025: आज गुरुवार 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बैंक बंद हैं। अगर आप आज बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कि RBI की लिस्ट क्या कहती है

अपडेटेड Oct 23, 2025 पर 7:05 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday Today Thursday 23 October 2025: आज गुरुवार 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बैंक बंद हैं।

Bank Holiday Today Thursday 23 October 2025: आज गुरुवार 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बैंक बंद हैं। अगर आप आज बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कि RBI की लिस्ट क्या कहती है। दरअसल, आज भैया दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा और निंगोल चक्कौबा जैसे त्योहारों के कारण RBI ने कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी घोषित की है। हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं है। कुछ राज्यों में बैंक आज खुले रहेंगे।

भैया दूज या भाई बीज, जिसे भ्रातृद्वितिया भी कहा जाता है, दिवाली के तुरंत बाद मनाया जाने वाला पवित्र पर्व है। यह दिन भाई-बहन के स्नेह, अपनापन और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। बहनें आज अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशियों की कामना करती हैं, जबकि भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं।

आज कई जगहों पर चित्रगुप्त भगवान की जयंती भी मनाई जा रही है। चित्रगुप्त जी को यमराज के लेखा-जोखा रखने वाला देवता माना जाता है, और व्यापारी समुदाय इस दिन उनकी पूजा कर नए खाते (लेजर) की शुरुआत करते हैं।


इसी के साथ, कुछ राज्यों में आज लक्ष्मी पूजा और दीपावली का उत्सव भी मनाया जा रहा है। मणिपुर में इस दिन को निंगोल चक्कौबा कहा जाता है, जहां विवाहित बेटियां अपने मायके आती हैं और परिवार के साथ प्रेमपूर्वक समय बिताती हैं। यानी आज का दिन न केवल त्योहारों से भरा है बल्कि कई राज्यों में बैंक हॉलिडे भी है। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो बेहतर होगा कि आप आज की बजाय कल जाएं।

 

अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

23 अक्टूबर 2025

गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, भ्रातृद्वितीया और निंगोल चकौबा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर - चौथा शनिवार

26 अक्टूबर - रविवार

27 अक्टूबर 2025

पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (शाम की अर्घ्य) के कारण बैंक बंद रहेंगे।

28 अक्टूबर 2025

बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य) पर बैंक की छुट्टी रहेगी।

31 अक्टूबर 2025

गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बैंकों की छुट्टी होगी।

RBI की तरफ से अक्टूबर महीने की छुट्टी

अक्टूबर 2025 1 2 3 4 6 7 10 18 20 21 22 23 27 28 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

बैंक छुट्टियों का कारण

छुट्टी का कारण तारीख (अक्टूबर का महीना)
नवरात्रि समाप्त/महा नवमी/दशहरा/आयुधपूजा, विजयदशमी/दुर्गा पूजा (दसाईं) 1
महात्मा गांधी जयंती/दशहरा/विजय दशमी/दशहरा/दुर्गा पूजा (दसाईं)/श्रीमंत शंकरदेव की जन्मोत्सव 2
दुर्गा पूजा (दसाईं) 3
दुर्गा पूजा (दसाईं) 4
लक्ष्मी पूजा 6
महर्षि वाल्मिकी की जयंती/कुमार पूर्णिमा 7
करवा चौथ 10
काति बीहु 18
दीपावली/नरक चतुर्दशी/काली पुजा 20
दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा 21
दिवाली (बलिप्रतिपदा)/विक्रम संवत नव वर्ष/गोवर्धन पूजा/बालिपद्यमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) 22
भाई बीज/भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/भ्रातृद्वितिया/निंगोल चक्कौबा 23
छठ पूजा (सायं अर्ध्य) 27
छठ पूजा (प्रातः अर्ध्य) 28
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती 31

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।