Bank Holiday Today Thursday 23 October 2025: आज गुरुवार 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बैंक बंद हैं। अगर आप आज बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कि RBI की लिस्ट क्या कहती है। दरअसल, आज भैया दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा और निंगोल चक्कौबा जैसे त्योहारों के कारण RBI ने कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी घोषित की है। हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं है। कुछ राज्यों में बैंक आज खुले रहेंगे।