Bank Holiday: क्या आज शनिवार को लोकसभा चुनावों के कारण बंद रहेंगे बैंक? चेक करें लिस्ट

Bank Holiday: आज देश में छठे चरण का चुनाव हो रहे हैं। छठे चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 58 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात संसदीय सीटें शामिल हैं। आज बिहार की 8 सीटें, हरियाणा की सभी 10 सीटें, जम्मू और कश्मीर की एक सीट, झारखंड की 4 सीटें, दिल्ली की सभी 7 सीटें..

अपडेटेड May 26, 2024 पर 1:40 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: आज शनिवार को बंद रहेंगे बैंक?

Bank Holiday: आज देश में छठे चरण का चुनाव हो रहे हैं। छठे चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 58 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात संसदीय सीटें शामिल हैं। आज बिहार की 8 सीटें, हरियाणा की सभी 10 सीटें, जम्मू और कश्मीर की एक सीट, झारखंड की 4 सीटें, दिल्ली की सभी 7 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, उत्तर प्रदेश के 14 सीटें, और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर चुनाव होना। आज इन सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, आज चौथे शनिवार के कारण बैंक पूरे देश में बंद रहेंगे।

चौथे शनिवार को बंद रहेंगे बैंक

आज 24 मई 2024 को चौथा शनिवार है। चौथे शनिवार के दिन बैंक बंद रहते हैं। आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार भारत में बैंक महीने के रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंकों में सामान्य रूप से काम होता है। बहुत से लोग अपना बैंक का काम शनिवार को निपटाने के लिए रखते हैं क्योंकि ऑफिस के दिनों में सोमवार से शुक्रवार के बीच उनके लिए निकलना मुश्किल होता है। आपको बता दें कि आज शनिवार को बैंकों में काम नहीं होगा क्योंकि ये चौथा शनिवार है।


Lok Sabha Chunav 2024: किस राज्य की कौनसी सीट पर होगा मतदान?

राज्य  लोकसभा सीट
दिल्ली चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली
हरियाणा अंबाला, कुरूक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव, फरीदाबाद
उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, डोमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही
बिहार वाल्मिकी नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज (SC), सीवान, महाराजगंज
झारखंड गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर
पश्चिम बंगाल तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, बिष्णुपुर
ओडिशा भुवनेश्वर, पुरी, ढेंकनाल, क्योंझर (SC), कटक, संबलपुर
जम्मू कश्मीर अनंतनाग-राजौरी

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।