Get App

Bank Holiday: क्या आज शनिवार को लोकसभा चुनावों के कारण बंद रहेंगे बैंक? चेक करें लिस्ट

Bank Holiday: आज देश में छठे चरण का चुनाव हो रहे हैं। छठे चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 58 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात संसदीय सीटें शामिल हैं। आज बिहार की 8 सीटें, हरियाणा की सभी 10 सीटें, जम्मू और कश्मीर की एक सीट, झारखंड की 4 सीटें, दिल्ली की सभी 7 सीटें..

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2024 पर 1:40 AM
Bank Holiday: क्या आज शनिवार को लोकसभा चुनावों के कारण बंद रहेंगे बैंक? चेक करें लिस्ट
Bank Holiday: आज शनिवार को बंद रहेंगे बैंक?

Bank Holiday: आज देश में छठे चरण का चुनाव हो रहे हैं। छठे चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 58 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात संसदीय सीटें शामिल हैं। आज बिहार की 8 सीटें, हरियाणा की सभी 10 सीटें, जम्मू और कश्मीर की एक सीट, झारखंड की 4 सीटें, दिल्ली की सभी 7 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, उत्तर प्रदेश के 14 सीटें, और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर चुनाव होना। आज इन सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, आज चौथे शनिवार के कारण बैंक पूरे देश में बंद रहेंगे।

चौथे शनिवार को बंद रहेंगे बैंक

आज 24 मई 2024 को चौथा शनिवार है। चौथे शनिवार के दिन बैंक बंद रहते हैं। आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार भारत में बैंक महीने के रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंकों में सामान्य रूप से काम होता है। बहुत से लोग अपना बैंक का काम शनिवार को निपटाने के लिए रखते हैं क्योंकि ऑफिस के दिनों में सोमवार से शुक्रवार के बीच उनके लिए निकलना मुश्किल होता है। आपको बता दें कि आज शनिवार को बैंकों में काम नहीं होगा क्योंकि ये चौथा शनिवार है।

Lok Sabha Chunav 2024: किस राज्य की कौनसी सीट पर होगा मतदान?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें