Bank Holiday: पहले शनिवार को बैंक खुलते हैं, जानें दिसंबर 2025 की छुट्टियों का नया कैलेंडर

Bank Holiday: आज 6 दिसंबर है और कई लोगों के मन में यही सवाल है कि क्या शनिवार को बैंक खुलेंगे? साफ बता दें कि हर महीने का पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंक बंद होते हैं

अपडेटेड Dec 06, 2025 पर 7:12 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: आज 6 दिसंबर है और कई लोगों के मन में यही सवाल है कि क्या शनिवार को बैंक खुलेंगे?

Bank Holiday: आज 6 दिसंबर है और कई लोगों के मन में यही सवाल है कि क्या शनिवार को बैंक खुलेंगे? साफ बता दें कि हर महीने का पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंक बंद होते हैं। यह नियम RBI ने तय किया है, इसलिए पूरे देश में लागू रहता है।

दिसंबर में किन-किन दिनों पर बैंक बंद रहे या रहेंगे?

1 दिसंबर (सोमवार)

अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में स्थापना दिवस और Indigenous Faith Day की वजह से बैंक बंद थे।


3 दिसंबर (बुधवार)

गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर की पुण्यतिथि पर छुट्टी थी।

7 दिसंबर (रविवार)

साप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

दूसरे हफ्ते की छुट्टियां

12 दिसंबर (शुक्रवार)

मेघालय में स्वतंत्रता सेनानी पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की शहादत दिवस पर बैंक बंद।

13 दिसंबर – दूसरा शनिवार

देशभर में बैंकिंग सर्विस बंद।

14 दिसंबर – रविवार

18 दिसंबर (गुरुवार)

मेघालय में प्रसिद्ध खासी कवि यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर अवकाश।

19 दिसंबर (शुक्रवार)

गोवा में गोवा लिबरेशन डे पर बैंक बंद।

20 दिसंबर (शनिवार)

सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग त्योहार की वजह से बैंक नहीं खुलेंगे।

21 दिसंबर – रविवार

22 दिसंबर (सोमवार)

सिक्किम में त्योहार की छुट्टी लगातार दूसरे दिन भी रहेगी।

क्रिसमस व साल के अंत में यहां बंद रहेंगे बैंक

24 दिसंबर (बुधवार)

नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में क्रिसमस ईव की छुट्टी।

25 दिसंबर (गुरुवार)

पूरे देश में क्रिसमस पर बैंकिंग ऑपरेशन पूरी तरह बंद।

26 दिसंबर (शुक्रवार)

इन्हीं तीन राज्यों में क्रिसमस के बाद भी छुट्टी, यानी लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे।

27 दिसंबर – चौथा शनिवार

28 दिसंबर – रविवार

30 दिसंबर (मंगलवार)

मेघालय में यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद।

31 दिसंबर (बुधवार)

मिजोरम और मणिपुर में न्यू ईयर ईव व इमोइनु इराटपा त्योहार के कारण बैंक बंद।

बैंक हॉलिडे की लिस्ट

दिसंबर 2025 1 3 12 18 19 20 22 24 25 26 27 30 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

RBI ने क्यों दी है छुट्टी

छुट्टियों का कारण दिन
राज्य स्थापना दिवस/इंडिजेनस फैथ डे 1
सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व 3
पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की पुण्यतिथि 12
वू सोसो थम की पुण्यतिथि 18
गोवा मुक्ति दिवस 19
लोसोंग/नामसूंग 20
लोसोंग/नामसूंग 22
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24
क्रिसमस 25
क्रिसमस का उत्सव 26
क्रिसमस 27
वू कियांग नंगबह की पुण्यतिथि 30
नए साल की पूर्व संध्या/इमोइनू इरात्पा 31

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।