Get App

Bank Holiday: आज 7 मार्च को खुले होंगे बैंक? जानिये क्या कहती है RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: शनिवार को ज्यादातर लोग बैंक से जुड़े काम निपटाने का प्लान बनाते हैं, क्योंकि हफ्ते के बाकी दिनों में दफ्तर की वजह से समय निकालना मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप भी आज यानी 7 मार्च को बैंक जाने की सोच रहे हैं..

Edited By: Sheetalअपडेटेड Mar 07, 2026 पर 6:15 AM
Bank Holiday: आज 7 मार्च को खुले होंगे बैंक? जानिये क्या कहती है RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज 7 मार्च को देशभर में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और ग्राहक अपनी शाखा में जाकर बैंकिंग से जुड़े काम कर सकते हैं।

Bank Holiday: शनिवार को ज्यादातर लोग बैंक से जुड़े काम निपटाने का प्लान बनाते हैं, क्योंकि हफ्ते के बाकी दिनों में दफ्तर की वजह से समय निकालना मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप भी आज यानी 7 मार्च को बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि आज बैंक खुला रहेगा या नहीं। दरअसल मार्च 2026 का यह पहला शनिवार है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इसी वजह से आज 7 मार्च को देशभर में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और ग्राहक अपनी शाखा में जाकर बैंकिंग से जुड़े काम कर सकते हैं।

हालांकि मार्च महीने में कई त्योहारों की वजह से अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। महीने की शुरुआत में ही 2 मार्च को होलिका दहन के कारण कुछ जगहों पर बैंक बंद रहे थे। इसके बाद 3 मार्च को होली से जुड़े त्योहार जैसे दोल जात्रा, धुलंडी और अट्टुकाल पोंगला के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहे। वहीं 4 मार्च को भी होली के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहे।

आने वाले दिनों में भी अलग-अलग राज्यों में त्योहारों की वजह से बैंक बंद रह सकते हैं। 13 मार्च को चापचार कुट, 14 मार्च को दूसरा शनिवार, 17 मार्च को शब-ए-कद्र और 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और तेलुगु नववर्ष जैसे त्योहारों के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 20 मार्च को ईद-उल-फितर (जुमात-उल-विदा), 21 मार्च को रमजान ईद और सरहुल, 26 मार्च को श्री राम नवमी, 27 मार्च को चैते दसैं और 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर भी कई जगह बैंक की छुट्टी रहेगी।

ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो बेहतर होगा कि पहले अपने शहर की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें। इससे आपको बैंक जाने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, बैंक बंद होने के बावजूद ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करके अपने कई जरूरी काम आसानी से कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें