Bank Holiday: आज शुक्रवार को इस राज्य में बंद रहेंगे सभी बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 8 अगस्त की छुट्टी
Bank Holiday Today Friday 8 August 2025: आज शुक्रवार 8 अगस्त 2025 को बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक सिर्फ सिक्किम राज्य में बैंक बंद रहेंगे। बाकी सभी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार सिक्किम में इस दिन तेंडोंग ल्हो रुम फात नाम का पारंपरिक त्योहार मनाया जाएगा
MoneyControl News
अपडेटेड Aug 08, 2025 पर 7:03 AM
Bank Holiday: आज 8 अगस्त को इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक।
Bank Holiday Today Friday 8 August 2025: आज शुक्रवार 8 अगस्त 2025 को बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंकसिर्फ सिक्किम राज्य में बैंक बंद रहेंगे। बाकी सभी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार सिक्किम में इस दिन तेंडोंग ल्हो रुम फात नाम का पारंपरिक त्योहार मनाया जाएगा, जिसकी वजह से वहां पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया गया है। यही कारण है कि आज इस राज्य मे सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे।
सिक्किम में क्यों बंद रहेंगे बैंक
यह त्योहार लिम्बू समुदाय मनाता है। ये त्योहार प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए पर्वत 'तेंडोंग' की पूजा की जाती है। मान्यता है कि एक समय यह पवित्र पर्वत भीषण बाढ़ के दौरान लोगों के लिए शरणस्थल बना था। यहीकारणहैकिइसदिनपर्वत की पूजा कर धरती का धन्यवाद किया जाता है।
अगस्त 2025 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद? जानें छुट्टियों की पूरी जानकारी
अगस्त का महीना आमतौर पर त्योहारों और छुट्टियों से भरा होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। अगस्त 2025 में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, जिनमें कुछ वीकेंड की छुट्टियां हैं और बाकी अलग-अलग राज्यों के त्योहारों पर आधारित हैं। ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना चाहते हैं तो पहले से बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक कर लेना बेहतर होगा।
हर हफ्ते के वीकेंडपरछुट्टियां
भारत में हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकिंगसेवाएं नहीं मिलतीं। इस बार वीकेंड की कुल 7 छुट्टियां होंगी।
3 अगस्त – रविवार
9 अगस्त – दूसरा शनिवार
10 अगस्त – रविवार
17 अगस्त – रविवार
23 अगस्त – चौथा शनिवार
24 अगस्त – रविवार
31 अगस्त – रविवार
त्योहारों के कारण बैंक कब बंद रहेंगे?
अगस्त 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट
8 अगस्त (शुक्रवार) – तेंडोंग ल्हो रुम फात
बैंक बंद: गंगटोक
9 अगस्त (शनिवार) – रक्षाबंधन / झूलन पूर्णिमा
बैंक बंद: अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, शिमला, भुवनेश्वर
13 अगस्त (बुधवार) – पैट्रियट्स डे
बैंक बंद: इम्फाल
15 अगस्त (शुक्रवार) – स्वतंत्रता दिवस / पारसी नववर्ष / जन्माष्टमी