Bank Holiday Today: आज देश के एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे। बुधवार 8 मई 2024 को रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती है, जिसके कारण पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। पश्चिम बंगाल के अलावा देश के सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। बैंक सभी राज्यों में एक साथ बंद नहीं होंगे। छुट्टियों के दिनों में इंटरनेट बैंकिंग सर्विस मिलती रहेंगी।
आज एक राज्य में बंद हैं बैंक
आज बुधवार 8 मई को पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। रवीन्द्र जयंती के अवसर पर कोलकाता में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। पश्विच बंगाल के अलावा सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
उन राज्यों की लिस्ट जो इन छुट्टियों पर बंद रहेंगे।
8 मई: रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती (रवीन्द्र जयंती)
8 मई को रवीन्द्र जयंती के अवसर पर कोलकाता के सभी बैंक बंद रहेंगे।
10 मई: बसव जयंती/अक्षय तृतीया
10 मई को बसव जयंती/अक्षय तृतीया के अवसर पर बेंगलुरु के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
11 मई को दूसरे शनिवार के अवसर पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
12 मई को रविवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।
16 मई को राज्य दिवस की छुट्टी के कारण गंगटोक के सभी बैंक बंद रहेंगे।
19 मई को रविवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।
20 मई: लोकसभा आम चुनाव 2024
अप्रैल से जून के बीच होने वाले लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए 20 मई को बेलापुर और मुंबई के सभी बैंक बंद रहेंगे।
अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर राज्यों में सभी बैंक बुद्ध पूर्णिमा अवकाश के अवसर पर बंद रहेंगे।