Bank Holidays: आज इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टी की लिस्ट

Bank Holiday: आज देश के इस राज्य में बैंक बंद रहने वाले हैं। आज 22 मार्च 2024 को बिहार दिवस है, जिसके कारण बिहार राज्य में छुट्टी रहने वाली है। बिहार में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं

अपडेटेड Mar 22, 2024 पर 6:00 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: आज देश के इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: आज देश के इस राज्य में बैंक बंद रहने वाले हैं। आज 22 मार्च 2024 को बिहार दिवस है, जिसके कारण बिहार राज्य में छुट्टी रहने वाली है। बिहार में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, देश के सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। देश में इस बार होली सोमवार 25 मार्च 2024 को मनाई जा रही है। होली के कारण देश के ज्यादातर सभी राज्यों में पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद होंगे।

मार्च 2024 में बैंक छुट्टियों की सूची

22 मार्च, शुक्रवार, बिहार दिवस (बिहार)

23 मार्च, शनिवार, पूरे भारत में महीने का चौथा शनिवार


24 मार्च, रविवार, पूरे भारत में सप्ताहांत बैंक अवकाश

25 मार्च, सोमवार, होली (दूसरा दिन) - धुलेटी/डोल जात्रा/धुलैंडी कई राज्य

26 मार्च, मंगलवार, दूसरा दिन/होली ओडिशा, मणिपुर और बिहार

29 मार्च, शुक्रवार, कई राज्यों में गुड फ्राइडे

31 मार्च, रविवार, पूरे भारत में रविवार की छुट्टी होगी।

ऑनलाइन सर्विस का उठा सकते हैं फायदा

बिहार में आज बैंक बंद रहेंगे तो कस्टमर इस दिन ऑनलाइन सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। अगर आपको छुट्टियों के दिन बैंक से जुड़ा काम है तो आप घर बैठे ऑनलाइन सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। बैंकों की छुट्टियों के बावजूद सभी ऑनलाइन और एटीएम सर्विस जारी हैं। इसके अलावा आप क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के जरिए भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं।

टैक्स सेविंग FD या पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट? कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न, चेक करें डिटेल्स

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।