Bank Holiday Today: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की जारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक आज देश के एक राज्य में बैंक बंद रहने वाले हैं। आज सिर्फ सिक्किम में बैंक बंद रहने वाले हैं। सिक्किम का आज राज्य दिवस है। बाकी, सभी राज्यों में बैंकों में सामान्य कामकाज रहने वाला है।छुट्टियों के दिनों में इंटरनेट बैंकिंग सर्विस मिलती रहेंगी।
सिक्किम में बंद रहेंगे बैंक
16 मई को राज्य दिवस की छुट्टी के कारण सिक्किम के सभी बैंक बंद रहेंगे।
19 मई को रविवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।
अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर राज्यों में सभी बैंक बुद्ध पूर्णिमा अवकाश के अवसर पर बंद रहेंगे।