Bank Holiday 2025: अगर आप शनिवार को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। 15 नवंबर को देशभर में बैंक खुले रहेंगे। कल नवंबर महीने का तीसरा शनिवार है। RBI के नियमों में तीसरे शनिवार को बैंक बंद रखे गए हैं।
क्यों खुलेंगे बैंक?
RBI की गाइडलाइन के अनुसार बैंक केवल दो ही तय दिनों पर बंद रहते हैं। पहला हर रविवार और हर महीने का दूसरा और चौथा शनिवार। चूंकि 15 नवंबर तीसरा शनिवार है, इसलिए ना तो यह वीकली में आता है और ना ही किसी त्योहार की छुट्टी में। किसी भी राज्य में इस दिन कोई धार्मिक या राजकीय अवकाश घोषित नहीं है, इसलिए बैंक सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे।
नवंबर में त्योहारों का असर क्यों नहीं?
इस साल दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार अक्टूबर और नवंबर के शुरुआती हफ्तों में ही समाप्त हो गए थे। इसके बाद नवंबर महीने में किसी भी राज्य में त्योहार के कारण बैंक बंद रहने जैसा कोई मौका नहीं रहा। यही वजह है कि महीने का अधिकांश हिस्सा नियमित बैंकिंग दिनों के साथ गुजर रहा है।
नवंबर 2025 में बाकी छुट्टिया
आगे इस महीने जिन दिनों बैंक बंद रहेंगे, वह सिर्फ RBI के वीकली ऑफ हैं। अगर आपको शनिवार 15 नवंबर को बैंक जाकर किसी जरूरी काम को निपटाना है, तो बेझिझक जा सकते हैं। देश के सभी राज्यों में बैंक पूरी तरह खुले रहेंगे और सामान्य समय पर काम करेंगे।
16 नवंबर – रविवार
22 नवंबर – चौथा शनिवार
23 नवंबर – रविवार
30 नवंबर – रविवार
नवंबर 2025 की बैंक छुट्टियों की लिस्ट
| नवंबर 2025 | 1 | 5 | 6 | 7 | 8 |
|---|---|---|---|---|---|
| अगरतला | |||||
| अहमदाबाद | |||||
| आईजॉल | • | ||||
| इंफाल | |||||
| ईटानगर | • | ||||
| कानपुर | • | ||||
| कोच्ची | |||||
| कोलकाता | • | ||||
| कोहिमा | • | ||||
| गंगटोक | |||||
| गुवाहाटी | |||||
| चंडीगढ़ | • | ||||
| चेन्नै | |||||
| जम्मू | • | ||||
| जयपुर | • | ||||
| तिरुवनंतपुरम | |||||
| देहरादून | • | • | |||
| नई दिल्ली | • | ||||
| नागपुर | • | ||||
| पटना | • | ||||
| पणजी | |||||
| बंगलूर | • | • | |||
| बेलापुर | • | ||||
| भुवनेश्वर | • | ||||
| भोपाल | • | ||||
| मुंबई | • | ||||
| रांची | • | ||||
| रायपुर | • | ||||
| लखनऊ | • | ||||
| विजयवाड़ा | |||||
| श्रीनगर | • | ||||
| शिमला | • | ||||
| शिलांग | • | • | |||
| हैदराबाद | • |
| छुट्टी का कारण | दिन |
|---|---|
| कन्नड़ राज्योत्सव/इगास-बग्वाल | 1 |
| गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा | 5 |
| नोंगक्रेम डांस/बिहार विधान सभा आम चुनाव, 2025 | 6 |
| वांगला फेस्टिवल | 7 |
| कनकदास जयंती | 8 |
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।