Bank Holiday Today: आज शनिवार 3 जनवरी को यूपी में बैंक बंद, जानें कारण
Bank Holiday Today Saturday 3 January: अगर आप आज यानी शनिवार, 3 जनवरी 2026 को बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश में बैंक ब्रांच बंद हैं। यह छुट्टी हजरत अली के जन्मदिन के मौके पर दी गई है
Bank Holiday Today Saturday 3 January: अगर आप आज यानी शनिवार, 3 जनवरी 2026 को बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है।
Bank Holiday Today Saturday 3 January: अगर आप आज यानी शनिवार, 3 जनवरी 2026 को बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश में बैंक ब्रांच बंद हैं। यह छुट्टी हजरत अली के जन्मदिन के मौके पर दी गई है।
हालांकि, यह छुट्टी सिर्फ यूपी तक सीमित है। उत्तर प्रदेश के अलावा देश के बाकी राज्यों और शहरों में आज बैंक सामान्य रूप से खुले हुए हैं। गौर करने वाली बात यह भी है कि आज महीने का पहला शनिवार है और आमतौर पर पहले शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। लेकिन स्थानीय हॉलिडे होने के कारण यूपी में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे थे, तो बेहतर होगा कि इसे किसी और दिन के लिए टाल दें। राहत की बात यह है कि ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं आज भी सामान्य रूप से चालू रहेंगी।
3 जनवरी को यूपी में क्यों बंद हैं बैंक?
हजरत अली का जन्मदिन इस्लाम धर्म में खास महत्व रखता है और इसे श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इसी मौके पर उत्तर प्रदेश में लोकल हॉलिडे घोषित किया गया है, जिसके चलते आज बैंक ब्रांच बंद रखी गई हैं।
जनवरी 2026 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट: कब और कहां नहीं खुलेंगी ब्रांच
1 जनवरी (गुरुवार): नए साल और गान-न्गई पर्व के चलते आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में बैंक बंद।
2 जनवरी (शुक्रवार): नए साल के जश्न और मन्नम जयंती के कारण आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।
3 जनवरी (शनिवार): हजरत अली के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश (लखनऊ) में बैंक बंद।
4 जनवरी (रविवार): साप्ताहिक हॉलिडे, पूरे देश में बैंक बंद।
10 जनवरी (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार, सभी बैंक बंद।
11 जनवरी (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
12 जनवरी (सोमवार): स्वामी विवेकानंद जयंती पर कोलकाता में बैंक बंद।
14 जनवरी (बुधवार): मकर संक्रांति / माघ बिहू के चलते अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर में हॉलिडे।
15 जनवरी (गुरुवार): पोंगल और मकर संक्रांति पर बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा में बैंक बंद।
16 जनवरी (शुक्रवार): तिरुवल्लुवर दिवस, चेन्नई में छुट्टी।
17 जनवरी (शनिवार): उझावर थिरुनाल, चेन्नई में बैंक बंद।
18 जनवरी (रविवार): साप्ताहिक हॉलिडे।
23 जनवरी (शुक्रवार): नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी पर अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद।
24 जनवरी (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार, सभी बैंक बंद।
25 जनवरी (रविवार): साप्ताहिक हॉलिडे।
26 जनवरी (सोमवार): गणतंत्र दिवस, देश के ज्यादातर शहरों में बैंक बंद।