Get App

Bank Holiday: आज सिर्फ इस राज्य में बंद रहेंगे सभी बैंक! चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday on Tuesday: आज मंगलवार को देश के एक राज्य में बैंक बंद रहने वाले हैं। मंगलवार 16 जुलाई को उत्तराखंड में सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। भारत देश में सभी बैंक नेशनल, पब्लिक, राज्यों की छुट्टी, सभी रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बंद रहते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 16, 2024 पर 6:00 AM
Bank Holiday: आज सिर्फ इस राज्य में बंद रहेंगे सभी बैंक! चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holiday on Tuesday: आज मंगलवार 16 जुलाई को बैंक इस राज्य में बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday on Tuesday: आज मंगलवार को देश के एक राज्य में बैंक बंद रहने वाले हैं।  मंगलवार 16 जुलाई को उत्तराखंड में सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। भारत देश में सभी बैंक नेशनल, पब्लिक, राज्यों की छुट्टी, सभी रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बंद रहते हैं। आज मंगलवार को RBI ने बैंकों की छुट्टी की है। आइए जानते हैं बैंक आज क्यों उत्तराखंड में बंद हैं।

मंगलवार को क्यों बंद हैं बैंक

मंगलवार 16 जुलाई 2024 को उत्तराखंड में बैंक बंद हैं। उत्तराखंड में हरेला का त्योहार मनाया जाएगा जिसके कारण बैंक बंद हैं। पहाड़ी राज्य में हरेला से सावन की शुरुआत मानी जाती है। उत्तराखंड के फेमस लोक पर्व हरेला को यहां के कुमाऊं मंडल में मनाया जाता है। कुमाऊं में हरेला से ही श्रावण या सावन महीने तथा वर्षा ऋतु की शुरुआत मानी जाती है।

जुलाई 2024 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट – राज्यों के मुताबिक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें