Get App

Bank Holiday: आज गुरुवार 9 अप्रैल को बैंक खुले हैं या बंद? जानिए RBI की स्टेट वाइस हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: आज गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव हो रहे हैं। ऐसे में बैंक ग्राहकों के मन में यह सवाल है कि क्या आज उनके राज्य में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी या नहीं। दरअसल, आज असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान हो रहा है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 7:05 AM
Bank Holiday: आज गुरुवार 9 अप्रैल को बैंक खुले हैं या बंद? जानिए RBI की स्टेट वाइस हॉलिडे लिस्ट
Bank Holiday: आज गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव हो रहे हैं।

Bank Holiday: आज गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव हो रहे हैं। ऐसे में बैंक ग्राहकों के मन में यह सवाल है कि क्या आज उनके राज्य में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी या नहीं। दरअसल, आज असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान हो रहा है। आमतौर पर चुनाव के दिन जिन इलाकों में वोटिंग होती है, वहां लोकल प्रशासन छुट्टी घोषित करता है ताकि लोग आसानी से मतदान कर सकें।

बात अगर बैंकिंग सर्विस की करें, तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार 9 अप्रैल को केरल में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यहां पूरे राज्य में एक ही चरण में मतदान हो रहा है। वहीं, अन्य राज्यों में बैंक बंद रहने का फैसला लोकल स्तर पर लिया जा सकता है। RBI की तरफ से बैंक हॉलिडे का ऐलान असम और पुडुचेरी में नहीं किया गया है।

इसलिए ग्राहकों के लिए बेहतर होगा कि बैंक जाने से पहले अपनी नजदीकी शाखा से जानकारी जरूर ले लें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो। हालांकि, अगर बैंक बंद भी रहते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ATM, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी, जिससे आप अपने जरूरी काम आसानी से कर सकते हैं।

वहीं, केरल में मतदान के चलते सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे। इसके अलावा अप्रैल महीने में कई अन्य राज्यों में भी चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग होगी, जबकि गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें