Bank Holiday Today 17 June 2024: भारत में बैंक सोमवार 17 जून 2024 को ईद-उल-अधा की छुट्टी के कारण बंद रहेंगे। भारत 17 जून 2024 को ईद उल-अधा मनाने की तैयारी कर रहा है और ये छुट्टी सोमवार को होने के कारण लोग काफी उत्सुक है। देश भर के पब्लिक और प्राइवेट बैंकों के लिए ईद उल-अधा के दिन 17 जून 2024 सोमवार को बंद रहेंगे। बैंक ब्रांच बंद होने का असर कैश डिपॉजिट, पैसा निकालने, चेक क्लीयरेंस और अन्य बैंकिंग सर्विस और ट्रांजेक्शन पर पड़ेगा। बैंक ग्राहकों के लिए इसका मतलब किसी भी जरूरी बैंकिंग जरूरत के लिए पहले से योजना बना लें। आज की जगह कल बैंक जाकर अपना काम निपटा लें।
बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट
ये है जून महीने की छुट्टियों की लिस्ट
17 जून 2024 (सोमवार)- ईद-उल-अज़हा
17 जून को ईद-उल-अधा के मौके पर मिजोरम, सिक्किम और ईटानगर को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
18 जून 2024 (मंगलवार) - ईद-उल-अज़हा
जम्मू-कश्मीर में 18 जून को ईद-उल-अजहा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
22 जून (शनिवार) - महीने का चौथा शनिवार
22 जून को महीने के चौथे शनिवार को देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
23 जून 2024 (रविवार) - वीकेंड हॉलिडे
रविवार, 23 जून को देश भर के बैंक अपने साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।
30 जून 2024 (रविवार) - वीकेंड हॉलिडे
रविवार, 30 जून को देश भर के बैंक अपने साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।
RBI की छुट्टियों की लिस्ट