Bank Holiday: अगर आप आज बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं। सोमवार 20 अप्रैल को पूरे देश में बैंक बंद नहीं हैं। लेकिन कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। कल रविवार 19 अप्रैल को पूरे देश ने अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया गया। अक्षय तृतीया के दिन सोना, प्रॉपर्टी, कार खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि, आज सिर्फ कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के कारण बैंक ब्रांच बंद हैं।
बसवा जयंती कर्नाटक का प्रमुख त्योहार है, जो संत बसवेश्वर की जयंती के रूप में मनाया जाता है। वहीं अक्षय तृतीया को पूरे देश में शुभ दिन माना जाता है, इस दिन सोना खरीदना और नए काम की शुरुआत करना अच्छा माना जाता है। हालांकि, बैंक छुट्टियां राज्य के हिसाब से तय होती हैं, इसलिए हर जगह असर एक जैसा नहीं होता।
अप्रैल महीने में आगे भी कुछ दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। 21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 25 अप्रैल को चौथा शनिवार और 26 अप्रैल को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाओं में जाकर किए जाने वाले काम जैसे कैश जमा करना, चेक क्लियर कराना या ड्राफ्ट बनवाना संभव नहीं होगा। हालांकि, UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी सुविधाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी, जिससे आप जरूरी ट्रांजेक्शन आसानी से कर सकते हैं।
अप्रैल की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
20 अप्रैल : कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण बैंक ब्रांच बंद रहेगी।
RBI की छुट्टियों की लिस्ट