Bank Holiday: आज बुधवार 22 अक्टूबर गोवर्धन के कारण यहां नहीं खुलेंगी बैंक ब्रांच, चेक करें लिस्ट

Bank Holiday on Wednesday 22 October 2025: आज बुधवार 22 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बैंक बंद हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार आज गोवर्धन पूजा, बलिप्रतिपदा, विक्रम संवत नव वर्ष और लक्ष्मी पूजा दीपावली के मौके पर बैंकों को छुट्टी दी गई है

अपडेटेड Oct 22, 2025 पर 7:05 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: आज बुधवार को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday on Wednesday 22 October 2025: आज बुधवार 22 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बैंक बंद हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार आज गोवर्धन पूजा, बलिप्रतिपदा, विक्रम संवत नव वर्ष और लक्ष्मी पूजा दीपावली के मौके पर बैंकों को छुट्टी दी गई है। इस कारण SBI, PNB, HDFC, ICICI समेत सभी सरकारी और प्राइवटे बैंक बंद रहेंगी। हालांकि, ग्राहकों की सुविधा के लिए ATM, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

दिवाली के बाद मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा और बलिप्रतिपदा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की याद में मनाया जाता है, जबकि बलिप्रतिपदा राजा बलि और भगवान विष्णु की पूजा का प्रतीक है। गुजरात जैसे राज्यों में आज का दिन विक्रम संवत नव वर्ष के रूप में भी मनाया जाता है, जो नए साल की शुरुआत का प्रतीक है।

अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट


22 अक्टूबर 2025

गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिवाली, विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा और बलिप्रतिपदा पर बैंक बंद रहेंगे।

23 अक्टूबर 2025

गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, भ्रातृद्वितीया और निंगोल चकौबा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर - चौथा शनिवार

26 अक्टूबर - रविवार

27 अक्टूबर 2025

पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (शाम की अर्घ्य) के कारण बैंक बंद रहेंगे।

28 अक्टूबर 2025

बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य) पर बैंक की छुट्टी रहेगी।

31 अक्टूबर 2025

गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बैंकों की छुट्टी होगी।

अक्टूबर 2025 का महीना बैंकिंग कामकाज के लिहाज से काफी बिजी रहने वाला है क्योंकि इस महीने में छुट्टियां सबसे ज्यादा है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से अपने बैंकिंग काम निपटा लें। हालांकि, डिजिटल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सर्विस हर समय मिलेंगी।

RBI की तरफ से अक्टूबर महीने की छुट्टी

अक्टूबर 2025 1 2 3 4 6 7 10 18 20 21 22 23 27 28 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

बैंक छुट्टियों का कारण

छुट्टी का कारण तारीख (अक्टूबर का महीना)
नवरात्रि समाप्त/महा नवमी/दशहरा/आयुधपूजा, विजयदशमी/दुर्गा पूजा (दसाईं) 1
महात्मा गांधी जयंती/दशहरा/विजय दशमी/दशहरा/दुर्गा पूजा (दसाईं)/श्रीमंत शंकरदेव की जन्मोत्सव 2
दुर्गा पूजा (दसाईं) 3
दुर्गा पूजा (दसाईं) 4
लक्ष्मी पूजा 6
महर्षि वाल्मिकी की जयंती/कुमार पूर्णिमा 7
करवा चौथ 10
काति बीहु 18
दीपावली/नरक चतुर्दशी/काली पुजा 20
दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा 21
दिवाली (बलिप्रतिपदा)/विक्रम संवत नव वर्ष/गोवर्धन पूजा/बालिपद्यमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) 22
भाई बीज/भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/भ्रातृद्वितिया/निंगोल चक्कौबा 23
छठ पूजा (सायं अर्ध्य) 27
छठ पूजा (प्रातः अर्ध्य) 28
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती 31

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।