Bank Holiday on Wednesday 22 October 2025: आज बुधवार 22 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बैंक बंद हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार आज गोवर्धन पूजा, बलिप्रतिपदा, विक्रम संवत नव वर्ष और लक्ष्मी पूजा दीपावली के मौके पर बैंकों को छुट्टी दी गई है। इस कारण SBI, PNB, HDFC, ICICI समेत सभी सरकारी और प्राइवटे बैंक बंद रहेंगी। हालांकि, ग्राहकों की सुविधा के लिए ATM, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।
