Bank Holiday: क्या आज शनिवार 13 दिसंबर को बंद रहेंगे बैंक? क्या कहती है RBI लिस्ट

Bank Holiday Today Saturday 13 December: आज 13 दिसंबर को दूसरा शनिवार है। RBI के नियम के अनुसार इस दिन देशभर में बैंक बंद रहते हैं। आमतौर पर लोग शनिवार को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि कौन सा शनिवार वर्किंग है और कौन सा नहीं

अपडेटेड Dec 13, 2025 पर 7:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: क्या आज शनिवार को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday Today Saturday 13 December: आज 13 दिसंबर को दूसरा शनिवार है। RBI के नियम के अनुसार इस दिन देशभर में बैंक बंद रहते हैं। आमतौर पर लोग शनिवार को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि कौन सा शनिवार वर्किंग है और कौन सा नहीं। महीने का पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार बैंकिंग डे होता है, जबकि दूसरा और चौथा शनिवार छुट्टी।

दिसंबर 2025 में अलग-अलग राज्यों में कई लोकल त्योहार, स्थानीय दिवस और क्रिसमस के कारण बैंकिंग सर्विस बीच-बीच में बंद रहेंगी। ऐसे में अगर आप कोई जरूरी बैंकिंग काम प्लान कर रहे हैं, तो पहले यह लिस्ट जरूर देख लें।

दिसंबर 2025 की राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे लिस्ट


12 दिसंबर (शुक्रवार)

मेघालय में गारो समुदाय के स्वतंत्रता सेनानी पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की शहादत दिवस पर बैंक बंद रहेंगे।

13 दिसंबर – दूसरा शनिवार (देशभर में छुट्टी)

14 दिसंबर – रविवार

18 दिसंबर (गुरुवार)

मेघालय में खासी कवि यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर अवकाश।

19 दिसंबर (शुक्रवार)

गोवा में गोवा लिबरेशन डे पर बैंक नहीं खुलेंगे।

20 दिसंबर (शनिवार)

सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग त्योहार की वजह से छुट्टी।

21 दिसंबर (रविवार) – वीकली ऑफ

22 दिसंबर (सोमवार)

सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग उत्सव के चलते एक और छुट्टी।

24 दिसंबर (बुधवार)

नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में क्रिसमस ईव पर बैंक बंद।

25 दिसंबर (गुरुवार)

पूरे देश में क्रिसमस की छुट्टी।

26 दिसंबर (शुक्रवार)

पूर्वोत्तर के 3 राज्यों नागालैंड, मिजोरम और मेघालय में क्रिसमस के बाद भी छुट्टी। यहां लगातार चार दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

27 दिसंबर – चौथा शनिवार (देशभर में बंद)

28 दिसंबर – रविवार

30 दिसंबर (मंगलवार)

मेघालय में स्वतंत्रता सेनानी यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथि पर अवकाश।

31 दिसंबर (बुधवार)

मणिपुर और मिजोरम में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

बैंक हॉलिडे की लिस्ट

दिसंबर 2025 1 3 12 18 19 20 22 24 25 26 27 30 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

RBI ने क्यों दी है छुट्टी

छुट्टियों का कारण दिन
राज्य स्थापना दिवस/इंडिजेनस फैथ डे 1
सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व 3
पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की पुण्यतिथि 12
वू सोसो थम की पुण्यतिथि 18
गोवा मुक्ति दिवस 19
लोसोंग/नामसूंग 20
लोसोंग/नामसूंग 22
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24
क्रिसमस 25
क्रिसमस का उत्सव 26
क्रिसमस 27
वू कियांग नंगबह की पुण्यतिथि 30
नए साल की पूर्व संध्या/इमोइनू इरात्पा 31

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।