Bank Holidays: ज्यादातर वर्किंग क्लास शनिवार के दिन बैंक जाकर निपटाने वाले काम पूरा करते हैं। आज शनिवार है, ऐसे में अगर बैंक ब्रांच जाकर काम निपटाना है तो पहले जान लें कि ब्रांच खुली होगी या नहीं। बैंक भारत में सभी रविवार, लोकल और नेशनल हॉलिडे के दिन बैंक बंद होते हैं। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बैंक बंद रहते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जो राज्य के आधार पर अलग-अलग होती है। यहां आपको बता रहे हैं कि आज 27 जुलाई 2024 को बैंकों की छुट्टी होगी या नहीं?
