Bank Holiday: अगर आप आज मंगलवार 26 मई को बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि आज कुछ जगहों पर बैंक बंद हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि पूरे देश में बैंकिंग सर्विस प्रभावित नहीं होंगी। आज केवल त्रिपुरा में सरकारी और निजी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जबकि बाकी राज्यों में सामान्य कामकाज जारी रहेगा।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक त्रिपुरा में आज Kazi Nazrul Islam की जयंती के अवसर पर बैंक अवकाश घोषित किया गया है। काजी नजरुल इस्लाम को विद्रोही कवि के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपनी कविताओं और लेखों के जरिए समाज में अन्याय, भेदभाव और गुलामी के खिलाफ आवाज उठाई थी। बंगाली साहित्य और संगीत में उनके योगदान को आज भी बेहद सम्मान के साथ याद किया जाता है।
मई महीने के आखिरी दिनों में बैंक छुट्टियों की संख्या बढ़ने वाली है। RBI के अनुसार 27 मई को बकरीद या ईद-उल-अजहा के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 31 मई को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और सरकारी घोषणाओं के आधार पर छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। जम्मू-कश्मीर में 27 और 28 मई लगातार दो दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
हालांकि छुट्टियों के दौरान ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी, क्योंकि डिजिटल बैंकिंग सर्विस सामान्य रूप से चालू रहेंगी। ग्राहक UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर, बिल भुगतान और अन्य जरूरी काम आसानी से कर सकेंगे। NEFT और RTGS जैसी ऑनलाइन सर्विस भी उपलब्ध रहेंगी। ऐसे में बैंक जाने से पहले अपनी शाखा की छुट्टियों की जानकारी जरूर चेक कर लें।
किस राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक - RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट