Credit Cards

Bank Holiday: आज कर्नाटक-ओडिशा-चंडीगढ़-हिमाचल प्रदेश में बंद रहेंगे बैंक, जानिये कारण

Bank Holiday: आज मंगलवार 7 अक्टूबर 2025 को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में नहीं है। कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक आज बंद रहेंगे

अपडेटेड Oct 07, 2025 पर 6:55 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: आज मंगलवार 7 अक्टूबर 2025 को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: आज मंगलवार 7 अक्टूबर 2025 को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में नहीं है। कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक आज बंद रहेंगे, जबकि बाकी राज्यों में बैंकिंग सर्विस सामान्य तौर पर मिलेगी।

बैंक छुट्टी का कारण है महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा, जो आज आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि पर एक साथ मनाए जा रहे हैं। महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर लोग कवि वाल्मीकि जी को याद करते हैं। उन्होंने रामायण की रचना की थी। वहीं, कुमार पूर्णिमा मुख्य रूप से ओडिशा और बिहार में मनाई जाती है। इस दिन लोग भगवान कार्तिकेय (कुमार) की पूजा करते हैं और पूर्णिमा के चांद को अर्घ्य देते हैं। यही वजह है कि इन राज्यों में आज बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर 2025 में बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट


इस महीने त्योहारों की भरमार है, और इसी कारण अक्टूबर बैंक हॉलिडे के लिहाज से काफी बिजी महीना साबित होगा। यहां जानिए किस दिन कहां बैंक बंद रहेंगे।

7 अक्टूबर (मंगलवार): कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा की छुट्टी।

10 अक्टूबर (शुक्रवार): हिमाचल प्रदेश में करवाचौथ के कारण बैंक बंद।

11 अक्टूबर (शनिवार): दूसरा शनिवार – सभी जगह बैंकों की वीकली छुट्टी।

12 अक्टूबर (रविवार): वीकली छुट्टी।

18 अक्टूबर (शनिवार): असम में काती बिहू त्योहार के चलते बैंक बंद रहेंगे।

19 अक्टूबर (रविवार): रविवार की छुट्टी।

20 अक्टूबर (सोमवार): दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के मौके पर कई राज्यों में छुट्टी रहेगी। इसमें गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, असम, मिजोरम, आंध्र प्रदेश आदि शामिल है।

21 अक्टूबर (मंगलवार): महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में लक्ष्मी पूजन व गोवर्धन पूजा पर छुट्टी रहेगी।

22 अक्टूबर (बुधवार): गुजरात, बिहार, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में दिवाली और विक्रम संवत नव वर्ष की छुट्टी।

23 अक्टूबर (गुरुवार): भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती और निंगोल चकौबा जैसे त्योहार पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर (शनिवार): चौथा शनिवार – सभी बैंकों की वीकली छुट्टी।

26 अक्टूबर (रविवार): रविवार छुट्टी।

27 अक्टूबर (सोमवार): बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में छठ पूजा (शाम के अर्घ्य) पर छुट्टी।

28 अक्टूबर (मंगलवार): बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह का अर्घ्य) की छुट्टी।

31 अक्टूबर (शुक्रवार): गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।

ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारी

अगर आप अक्टूबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही अपना प्लान बनाएं। त्योहारों के कारण बैंक कई दिनों तक लगातार बंद रह सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग और UPI सर्विस जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, यूपीआई ट्रांजेक्शन चालू रहेंगी। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि कैश निकालने, चेक जमा या अन्य ऑफलाइन बैंकिंग काम पहले से निपटा लें, ताकि त्योहारों के दौरान कोई भी परेशानी न हो।

RBI की तरफ से अक्टूबर महीने की छुट्टी

अक्तूबर 2025 1 2 3 4 6 7 10 18 20 21 22 23 27 28 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

बैंक छुट्टियाों का कारण

छुट्टी का कारण तारीख (अक्टूबर का महीना)
नवरात्रि समाप्त/महा नवमी/दशहरा/आयुधपूजा, विजयदशमी/दुर्गा पूजा (दसाईं) 1
महात्मा गांधी जयंती/दशहरा/विजय दशमी/दशहरा/दुर्गा पूजा (दसाईं)/श्रीमंत शंकरदेव की जन्मोत्सव 2
दुर्गा पूजा (दसाईं) 3
दुर्गा पूजा (दसाईं) 4
लक्ष्मी पूजा 6
महर्षि वाल्मिकी की जयंती/कुमार पूर्णिमा 7
करवा चौथ 10
काति बीहु 18
दीपावली/नरक चतुर्दशी/काली पुजा 20
दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा 21
दिवाली (बलिप्रतिपदा)/विक्रम संवत नव वर्ष/गोवर्धन पूजा/बालिपद्यमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) 22
भाई बीज/भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/भ्रातृद्वितिया/निंगोल चक्कौबा 23
छठ पूजा (सायं अर्ध्य) 27
छठ पूजा (प्रातः अर्ध्य) 28
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती 31

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।