Get App

Bank Holiday: आज कर्नाटक-ओडिशा-चंडीगढ़-हिमाचल प्रदेश में बंद रहेंगे बैंक, जानिये कारण

Bank Holiday: आज मंगलवार 7 अक्टूबर 2025 को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में नहीं है। कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक आज बंद रहेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2025 पर 6:55 AM
Bank Holiday: आज कर्नाटक-ओडिशा-चंडीगढ़-हिमाचल प्रदेश में बंद रहेंगे बैंक, जानिये कारण
Bank Holiday: आज मंगलवार 7 अक्टूबर 2025 को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: आज मंगलवार 7 अक्टूबर 2025 को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में नहीं है। कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक आज बंद रहेंगे, जबकि बाकी राज्यों में बैंकिंग सर्विस सामान्य तौर पर मिलेगी।

बैंक छुट्टी का कारण है महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा, जो आज आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि पर एक साथ मनाए जा रहे हैं। महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर लोग कवि वाल्मीकि जी को याद करते हैं। उन्होंने रामायण की रचना की थी। वहीं, कुमार पूर्णिमा मुख्य रूप से ओडिशा और बिहार में मनाई जाती है। इस दिन लोग भगवान कार्तिकेय (कुमार) की पूजा करते हैं और पूर्णिमा के चांद को अर्घ्य देते हैं। यही वजह है कि इन राज्यों में आज बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर 2025 में बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

इस महीने त्योहारों की भरमार है, और इसी कारण अक्टूबर बैंक हॉलिडे के लिहाज से काफी बिजी महीना साबित होगा। यहां जानिए किस दिन कहां बैंक बंद रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें