Get App

Bank Holiday: आज बुधवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 11 जून की छुट्टी

Bank Holiday On 11 June 2025: आज बुधवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। 11 जून को सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। यानी, अगर ग्राहक शुक्रवार को बैंक जाकर अपना कोई काम निपटाना चाहते हैं तो वह आज नहीं कर पाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 11, 2025 पर 8:18 AM
Bank Holiday: आज बुधवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 11 जून की छुट्टी
Bank Holiday: आज बुधवार 11 जून को बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday On 11 June 2025: आज बुधवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। 11 जून को सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। यानी, अगर ग्राहक शुक्रवार को बैंक जाकर अपना कोई काम निपटाना चाहते हैं तो वह आज नहीं कर पाएंगे। ग्राहक अपना काफी काम ऑनलाइन निपटा सकते हैं।आपको बता दें कि बैंक आज सिर्फ 2 राज्यों में बंद हैं। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। यहां जानें RBI ने बुधवार 11 जून को बैंकों को छुट्टी क्यों दी है।

बुधवार 11 जून 2025 को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

आज बुधवार 11 जून को बैंक संत कबीर जयंती और सागा दावा के कारण हिमाचल प्रदेश और गंगटोक में बंद रहेंगे। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। संत कबीर जयंती हर साल ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। यह दिन संत कबीर दास जी की जन्मतिथि के रूप में श्रद्धा और भक्ति से मनाया जाता है। संत कबीर एक महान समाज सुधारक, कवि और भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत थे। सागा दावा भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण को समर्पित है। यह दिन बौद्ध अनुयायियों के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है।

जून 2025 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें