Get App

Bank Holiday: क्या कल शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? जानिये RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: क्या कल 11 अप्रैल को बैंक खुले रहेंगे या नहीं? ज्यादातर बैंक ग्राहकों के मन में यही सवाल है कि कल शनिवार को बैंक खुलेंगे या नहीं। दरअसल, कल शनिवार अप्रैल महीने का दूसरा शनिवार है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 10, 2026 पर 4:55 PM
Bank Holiday: क्या कल शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? जानिये RBI की हॉलिडे लिस्ट
Bank Holiday: कल शनिवार को बैंक बंद रहेंगे या नहीं?

Bank Holiday: क्या कल 11 अप्रैल को बैंक खुले रहेंगे या नहीं? ज्यादातर बैंक ग्राहकों के मन में यही सवाल है कि कल शनिवार को बैंक खुलेंगे या नहीं। दरअसल, कल शनिवार अप्रैल महीने का दूसरा शनिवार है। ज्यादातर वर्किंग क्लास शनिवार को बैंक जाकर अपना काम निपटाती है। वह ही इस बात को लेकर सबसे ज्यादा कन्फ्यूज रहते हैं को शनिवार को बैंक खुलेंगे या नहीं?

कल शनिवार 11 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक देश के सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं। अगर आप भी कल बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लें कि बैंक बंद रहने वाले हैं।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें