Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी 19 दिसंबर की छुट्टी

Bank Holiday: कल शुक्रवार 19 दिसंबर को बैंक बंद रहने वाले हैं। शुक्रवार को गोवा में बैंक बंद रहेंगे क्योंकि कल वहां लिबरेशन डे मनाया जाएगा

अपडेटेड Dec 18, 2025 पर 7:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: कल गोवा में बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday: कल शुक्रवार 19 दिसंबर को बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, बैंक कल पूरे देश में बंद नहीं होंगे। बैंक सिर्फ गोवा में बंद होंगे क्योंकि कल वहां लिबरेशन डे मनाया जाएगा। इस कारण वहां सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक ब्रांच बंद रहेगी। यहां जानिये दिसंबर महीने में हॉलिडे की पूरी लिस्ट।

शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को बंद रहेंगे बैंक

कल शुक्रवार 19 दिसंबर को बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक गोवा में बंद रहेंगे। गोवा में शुक्रवार को लिबरेशन डे मनाया जाएगा, जिसके कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। गोवा में 19 दिसंबर 1961 की याद दिलाता है, जब गोवा को पुर्तगाली शासन से आजादी मिली थी और वह भारत का हिस्सा बना। इस मौके पर राज्यभर में सरकारी कार्यक्रम, परेड और सांस्कृतिक आयोजन होते हैं। लोग स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हैं और गोवा की आजादी के इतिहास को श्रद्धांजलि देते हैं।

दिसंबर 2025 में बैंक कब-कहां बंद रहेंगे?


19 दिसंबर (शुक्रवार)

गोवा में गोवा लिबरेशन डे पर बैंक ब्रांच की सर्विस नहीं मिलेगी।

20 दिसंबर - शनिवार

सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग त्योहार की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी।

21 दिसंबर - रविवार

22 दिसंबर - सोमवार

सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग त्योहार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

24 दिसंबर (बुधवार)

नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में क्रिसमस ईव की छुट्टी होगी।

25 दिसंबर (गुरुवार)

भारत में क्रिसमस पर बैंक बंद रहेंगे।

26 दिसंबर (शुक्रवार)

तीनों पूर्वोत्तर राज्यों में क्रिसमस के बाद भी छुट्टी, लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे।

27 दिसंबर - चौथा शनिवार

28 दिसंबर - रविवार

30 दिसंबर (मंगलवार)

मेघालय में स्वतंत्रता सेनानी यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद।

31 दिसंबर (बुधवार)

मिजोरम और मणिपुर में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

बैंक हॉलिडे की लिस्ट

दिसंबर 2025 1 3 12 18 19 20 22 24 25 26 27 30 31
अगरतला •
अहमदाबाद •
आईजॉल • • • •
इंफाल • •
ईटानगर • •
कानपुर •
कोच्‍ची •
कोलकाता •
कोहिमा • • • • •
गंगटोक • • •
गुवाहाटी •
चंडीगढ़ •
चेन्‍नै •
जम्मू •
जयपुर •
तिरुवनंतपुरम •
देहरादून •
नई दिल्‍ली •
नागपुर •
पटना •
पणजी • • •
बंगलूर •
बेलापुर •
भुवनेश्वर •
भोपाल •
मुंबई •
राँची •
रायपुर •
लखनऊ •
विजयवाड़ा •
श्रीनगर •
शिमला •
शिलांग • • • • • •
हैदराबाद •

RBI ने क्यों दी है छुट्टी

छुट्टियों का कारण दिन
राज्य स्थापना दिवस/इंडिजेनस फैथ डे 1
सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व 3
पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की पुण्यतिथि 12
वू सोसो थम की पुण्यतिथि 18
गोवा मुक्ति दिवस 19
लोसोंग/नामसूंग 20
लोसोंग/नामसूंग 22
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24
क्रिसमस 25
क्रिसमस का उत्सव 26
क्रिसमस 27
वू कियांग नंगबह की पुण्यतिथि 30
नए साल की पूर्व संध्या/इमोइनू इरात्पा 31

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।