Bank Holiday 5th Phase Election: कल सोमवार को देश के 6 राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। 20 मई को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 49 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा। इन राज्यों के जिन शहरों में चुनाव होगा वहां बैंक बंद रहने वाले हैं। इस चरण में बिहार की 5 सीटों, जम्मू-कश्मीर की 1 सीट, झारखंड की 3 सीटों, लद्दाख की 1 सीट, महाराष्ट्र की 13 सीटों, ओडिशा की 5 सीटों, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा।
