Bank Holiday: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। शुक्रवार 15 अगस्त को देश के सभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मनाएगा और इस कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं।
Bank Holiday: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। शुक्रवार 15 अगस्त को देश के सभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मनाएगा और इस कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं।
शुक्रवार 15 अगस्त 2025 को बंद रहेंगे बैंक
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त 2025 शुक्रवार को देशभर के बैंकों में पब्लिक हॉलिडे रहेगा। इस दिन बैंकिंग सर्विस ब्रांच स्तर पर बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों के लिए एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी। यह छुट्टी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अधिसूचित छुट्टियों की सूची में शामिल है और सभी सरकारी व निजी बैंकों पर लागू होगा।
बैंक हॉलिडे के दिन मिलेगी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस
बैंक छुट्टियों के दौरान आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम के जरिए ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। लेकिन चेक क्लियरिंग और ड्राफ्ट बनवाने जैसी सर्विस बंद रहेंगी। अगर आपको बैंक का कोई जरूरी काम निपटाना है, तो इन तारीखों से पहले या बाद में प्लान करें। छुट्टियों के दौरान डिजिटल ट्रांजेक्शन तो होंगे, लेकिन ब्रांच में मिलने वाली सर्विस नहीं मिलेगी।
अगस्त 2025 की छुट्टियों की लिस्ट
15 अगस्त (शुक्रवार) – स्वतंत्रता दिवस / पारसी नव वर्ष / जन्माष्टमी – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
इस दिन भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। जो 1947 में ब्रिटिश शासन से आजादी की याद में मनाया जाता है।
16 अगस्त (शनिवार) – जन्माष्टमी (श्रावण वद-8) / कृष्ण जयंती – छुट्टी कई शहरों में जैसे चेन्नई, हैदराबाद, रांची, जम्मू आदि में बंद रहेंगे।
जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्म का पर्व है, जो भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है।
19 अगस्त (मंगलवार) – महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती – केवल अगरतला में छुट्टी
25 अगस्त (सोमवार) – श्रीमंत शंकरदेव तिरुभव तिथि – केवल गुवाहाटी में छुट्टी
27 अगस्त (बुधवार) – गणेश चतुर्थी / संवत्सरी / गणेश पूजा – मुंबई, नागपुर, चेन्नई, हैदराबाद आदि शहरों में छुट्टी
28 अगस्त (गुरुवार) – गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) / नुआखाई – भुवनेश्वर और पणजी में छुट्टी
शेयर बाजार की छुट्टी
बीएसई और एनएसई भी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंद रहेंगे।
RBI की छुट्टियों की लिस्ट
अगस्त 2025 | 8 | 9 | 13 | 15 | 16 | 19 | 25 | 27 | 28 |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
अगरतला | • | • | |||||||
अहमदाबाद | • | • | • | • | |||||
आईजॉल | • | • | |||||||
इंफाल | • | • | |||||||
ईटानगर | • | ||||||||
कानपुर | • | • | • | ||||||
कोच्ची | • | ||||||||
कोलकाता | • | ||||||||
कोहिमा | • | ||||||||
गंगटोक | • | • | • | ||||||
गुवाहाटी | • | • | |||||||
चंडीगढ़ | • | • | |||||||
चेन्नै | • | • | • | ||||||
जम्मू | • | • | |||||||
जयपुर | • | • | • | ||||||
तिरुवनंतपुरम | • | ||||||||
देहरादून | • | • | • | ||||||
नई दिल्ली | • | ||||||||
नागपुर | • | • | |||||||
पटना | • | • | |||||||
पणजी | • | • | • | ||||||
बंगलूर | • | • | |||||||
बेलापुर | • | • | |||||||
भुवनेश्वर | • | • | • | • | |||||
भोपाल | • | • | • | ||||||
मुंबई | • | • | |||||||
राँची | • | • | |||||||
रायपुर | • | • | |||||||
लखनऊ | • | • | • | ||||||
विजयवाड़ा | • | • | • | ||||||
श्रीनगर | • | • | |||||||
शिमला | • | • | |||||||
शिलांग | • | • | |||||||
हैदराबाद | • | • | • |
छुट्टी की पूरी लिस्ट | दिन |
---|---|
तेंदोंग ल्हो रम फातो | 8 |
रक्षाबंधन/झूलाना पूर्णिमा | 9 |
देशभक्ति दिवस | 13 |
स्वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष – पतेती (पारसी शहेनशाही)/जनमाष्टमी | 15 |
जन्माष्टमी (श्रावण वद-8)/ कृष्ण जयंती | 16 |
महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिन | 19 |
तिरुभव श्रीमंत शंकरदेव की तिथि | 25 |
गणेश चतुर्थी/संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/वरसिद्धि विनायक व्रत/गणेश पूजा/विनायक चतुर्थी | 27 |
गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)/नुआखाई | 28 |
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।