Bank Holiday: अक्टूबर महीना खत्म होने में बस 2 दिन बचे हैं। आपको बता दें कि महीने के आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर को बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक कल शुक्रवार को गुजरात में बंद रहेंगे। हालांकि, बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी।
