Bank Holiday Tomorrow: क्या कल शनिवार को बैंक बंद रहने वाले हैं? कल जून महीने का चौथा शनिवार है। देश में कई लोग शनिवार के दिन अपना बैंक का काम निपटाते हैं। क्योंकि ऑफिस के दिनों में सोमवार से शुक्रवर के बीच उनके लिए बैंक के काम निपटाना मुश्किल होता है। आपको बता दें कि कल शनिवार को बैंक बंद रहेंगे या ब्रांच में कामकाज होगा?
इन शनिवारों पर खुले होते हैं बैंक
केंद्रीय बैंक नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) छुट्टियों और बैंकों के खातों को बंद करने के तहत कुछ छुट्टियां तय की गई हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार सभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक सभी राष्ट्रीय छुट्टियों, राज्य क्षेत्रीय छुट्टियों, दूसरे और चौथे शनिवार और साथ ही सभी रविवार को बंद रहेंगे। आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार भारत में बैंक महीने के रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। जबकि पहले, तीसरे और पांचवें दिन बैंकों में कामकाज होता है।
क्या 22 जून 2024 को बैंकों की छुट्टी है?
हां, 22 जून 2024 को बैंकों की छुट्टी है क्योंकि यह महीने का चौथा शनिवार है। आरबीआई के नियमों के अनुसार बैंक रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंकों के लिए कामकाजी शनिवार होते हैं। हालांकि, ग्राहक मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से कई फाइनेंशियल और गैर फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
22 जून (शनिवार) - महीने का चौथा शनिवार
22 जून को महीने के चौथे शनिवार को देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
23 जून 2024 (रविवार) - वीकेंड हॉलिडे
रविवार, 23 जून को देश भर के बैंक अपने साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।
30 जून 2024 (रविवार) - वीकेंड हॉलिडे
रविवार, 30 जून को देश भर के बैंक अपने साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।
RBI की छुट्टियों की लिस्ट