Bank Holiday: क्या कल तीसरे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे? ज्यादार वर्किंग क्लास और नौकरीपेशा शनिवार के दिन बैंक ब्रांच जाकर निपटाते हैं। हालांकि, महीने के तीसरे शनिवार के दिन बैंक खुले रहते हैं लेकिन इस बार बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये आखिर RBI ने कल शनिवार 16 मई को बैंकों को छुट्टी क्यों दी है?
कल शनिवार 16 मई को बंद रहेंगे बैंक
अगर आप भी कल बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि बैंक खुले होंगे या नहीं? कल शनिवार 16 मई को महीने का तीसरा शनिवार है। तीसरे शनिवार को बैंक खुल रहते हैं लेकिन कल इस एक राज्य में बैंक बंद रहने वाले हैं। कल शनिवार को सिक्कीम में राज्य दिवस मनाया जाएगा। जिसके कारण सिक्कीम में बैंक बंद रहेंगे। बाकि, सभी राज्यों में बैंक ब्रांच खुल रहेंगी। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे सभी राज्यों में बैंक सामान्य दिनों की तरह तीसरे शनिवार को खुले रहेंगे।
कल 16 मई को होगा राज्य दिवस
कल शनिवार 16 मई को सिक्कीम राज्य, राज्य दिवस मनाएगा। सिक्किम स्थापना दिवस हर साल 16 मई को मनाया जाता है। 16 मई 1975 को सिक्किम आधिकारिक तौर पर भारत का 22वां राज्य बना था, जिससे वहां राजशाही का अंत और लोकतंत्र की शुरुआत हुई। कल साल 2026 में सिक्किम अपना 50वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है, जिसके कारण यहां बैंक बंद रखे गए हैं। RBI ने भी सिक्कीम राज्य में सभी बैंकों की ब्रांच को बैंक हॉलिडे दिया है।
मई में कब-कब रहेंगे बैंक बंद?
मई 2026 में बैंक हर रविवार 3, 10, 17, 24 और 31 मई को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। शनिवार 23 मई को चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। 16 मई को सिक्कीम राज्य में राज्य दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे। 26 मई को काजी नजरुल इस्लाम जयंती पर बैंक बंद रह सकते हैं। 27-28 मई को Eid al-Adha के कारण ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
किस राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक - RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट