Bank Holiday: कल मंगलवार के दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 26 मई की छुट्टी

Bank Holiday: कल मंगलवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। क्या आप भी कल मंगलवार 26 मई को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं? तो पहले जान लीजिए कि RBI ने कल मंगलवार की छुट्टी बैंकों को दी है

अपडेटेड May 25, 2026 पर 12:57 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: कल 26 मई को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: कल मंगलवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। क्या आप भी कल मंगलवार 26 मई को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं? तो पहले जान लीजिए कि RBI ने कल मंगलवार की छुट्टी बैंकों को दी है। कल बैंक देश के एक राज्य में बंद रहेगा और बाकि सभी राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी। यहां जानिये आखिर RBI ने कल की छुट्टी क्यों दी है।

कल मंगलवार 26 मई को बंद रहेंगे बैंक

कल मंगलवार 26 मई 2026 को बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, बैंक कल पूरे देश में बंद नहीं होंगे। बैंक सिर्फ त्रिपुरा राज्य में बंद रहेंगे। कल काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिन के कारण सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक ब्रांच बंद रहेंगे। काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन हर साल साहित्य और संगीत प्रेमियों के लिए खास अवसर होता है। उन्हें विद्रोही कवि के नाम से जाना जाता है, क्योंकि उनकी कविताओं और लेखों में अन्याय, भेदभाव और गुलामी के खिलाफ आवाज उठाई गई थी। काजी नजरुल इस्लाम ने बंगाली साहित्य और संगीत को नई पहचान दी।


मई में कब-कब रहेंगे बैंक बंद?

अगर मई के आखिरी हफ्ते में आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार 27 मई को बकरीद या ईद-उल-अजहा के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 31 मई को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। हालांकि बकरीद की छुट्टी सभी राज्यों में एक जैसी नहीं रहेगी। लोकल त्योहारों और सरकारी घोषणाओं के आधार पर छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। जम्मू-कश्मीर में 27 और 28 मई लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे।

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे भेजने, बिल भुगतान और दूसरे जरूरी काम आसानी से कर सकेंगे। NEFT और RTGS जैसी सेवाएं भी ऑनलाइन सर्विस मिलती रहेंगी।

किस राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक - RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट

मई 2026 1 9 16 26 27 28
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

बैंकों की छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण मई महीनाे की तारीख
महाराष्ट्र दिन/बुद्ध पूर्णिमा/ मई दिवस (श्रम दिवस)/पंडित रधुनाथ मुर्मू का जन्म दिवस 1 मई
रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 9 मई
राज्य दिवस 16 मई
काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन 26 मई
ईद-उल-अज़हा (बकरी-ईद)/ईद-उल-जुहा 27 मई
बकरी ईद (ईद-उल-जुहा) 28 मई

(सोर्स - RBI वेबसाइट)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।