Get App

Bank Holiday: कल मंगलवार के दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 26 मई की छुट्टी

Bank Holiday: कल मंगलवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। क्या आप भी कल मंगलवार 26 मई को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं? तो पहले जान लीजिए कि RBI ने कल मंगलवार की छुट्टी बैंकों को दी है

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 25, 2026 पर 12:57 PM
Bank Holiday: कल मंगलवार के दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 26 मई की छुट्टी
Bank Holiday: कल 26 मई को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: कल मंगलवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। क्या आप भी कल मंगलवार 26 मई को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं? तो पहले जान लीजिए कि RBI ने कल मंगलवार की छुट्टी बैंकों को दी है। कल बैंक देश के एक राज्य में बंद रहेगा और बाकि सभी राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी। यहां जानिये आखिर RBI ने कल की छुट्टी क्यों दी है।

कल मंगलवार 26 मई को बंद रहेंगे बैंक

कल मंगलवार 26 मई 2026 को बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, बैंक कल पूरे देश में बंद नहीं होंगे। बैंक सिर्फ त्रिपुरा राज्य में बंद रहेंगे। कल काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिन के कारण सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक ब्रांच बंद रहेंगे। काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन हर साल साहित्य और संगीत प्रेमियों के लिए खास अवसर होता है। उन्हें विद्रोही कवि के नाम से जाना जाता है, क्योंकि उनकी कविताओं और लेखों में अन्याय, भेदभाव और गुलामी के खिलाफ आवाज उठाई गई थी। काजी नजरुल इस्लाम ने बंगाली साहित्य और संगीत को नई पहचान दी।

मई में कब-कब रहेंगे बैंक बंद?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें