Bank Holiday on Wednesday: कल बुधवार 17 जुलाई को बैंक बंद रहने वाले हैं। बुधवार को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। आइए जानते हैं कि RBI ने कल बैंकों को किस कारण बंद रखा है। भारत में सभी बैंक नेशनल, पब्लिक, राज्यों की छुट्टी, सभी रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बंद रहते हैं। अब कल बुधवार को RBI ने बैंकों की छुट्टी कर रखी है। आइए जानते हैं कल किस त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
बुधवार को क्यों बंद होंगे बैंक
बुधवार 17 जुलाई 2024 को देशभर में मुहर्रम, आशूरा, यू तिरोट सिंग दिवस जैसे त्योहार हैं जिनके कारण बैंक पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मेघालय, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा जैसे सभी राज्यों में बंद हैं।
17 जुलाई को है बैंको की छुट्टी
मुहर्रम: इस्लामी वर्ष यानी हिजरी वर्ष का पहला महीना है। हिजरी वर्ष का आरंभ इसी महीने से होता है। इस महीने को इस्लाम के चार पवित्र महीनों में शुमार किया जाता है। अल्लाह के रसूल हजरत मुहम्मद ने इस मास को अल्लाह का महीना कहा है। आशूरा इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने मुहर्रम की दसवीं तारिख को कहते हैं।
तिरोट सिंग दिवस – 17 जुलाई को हर साल तिरोट सिंग दिवस होता है। यह त्यौहार तिरोत सिंह के सम्मान में मनाया जाता है, जो एक मेघालय के स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने 1800 के दशक में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व किया था। इस दिन भारतीय राज्य मेघालय में लोकल पब्लिक हॉलिडे होता है।
जुलाई 2024 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट – राज्यों के मुताबिक
17 जुलाई (बुधवार) मुहर्रम/आशूरा/यू तिरोट सिंग दिवस (पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मेघालय, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा) में बैंक बंद रहेंगे।
21 जुलाई (रविवार) वीकेंड (पूरे भारत में)
27 जुलाई (शनिवार) वीकेंड (पूरे भारत में)
28 जुलाई (रविवार) वीकेंड (पूरे भारत में)