Bank Holiday: कल बुधवार को भी बंद रहेंगे बैंक, आखिर RBI ने क्यों दी है 27 मई की छुट्टी

Bank Holiday: कल बुधवार को बैंक बंद रहने वाले है। आज 26 मई मंगलवार को बैंक कई राज्यों में काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिन के कारण बंद हैं। कल भी बुधवार 27 मई को बैंक ब्रांच नहीं खुलने वाली हैं

अपडेटेड May 26, 2026 पर 10:27 AM
Bank Holiday: कल बुधवार 27 मई को बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday: कल बुधवार को बैंक बंद रहने वाले है। आज 26 मई मंगलवार को बैंक कई राज्यों में काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिन के कारण बंद हैं। कल भी बुधवार 27 मई को बैंक ब्रांच नहीं खुलने वाली हैं। क्या आप भी कल बुधवार 27 मई को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं? तो पहले जान लीजिए कि RBI ने कल बुधवार की छुट्टी दी है। कल बैंक देश के ज्यादातर राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये आखिर RBI ने कल की छुट्टी क्यों दी है और किन राज्यों में बैंक ब्रांच नहीं खुलेंगी।

कल बुधवार 27 मई को बंद रहेंगे बैंक

कल बुधवार 27 मई 2026 को बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, बैंक कल पूरे देश में बंद नहीं होंगे। बैंक इंफाल, यूपी, केरल, कोलकाता, कोहिमा, असम, चंडीगढ़, जम्मू, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, श्रीनगर, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मणिपुर में बंद रहेंगे। इनके अलावा बाकि सभी राज्यों में बैंक खुलेंगे। यहां बैंक Eid al-Adha यानी ईद-उल-अजहा के कारण बंद रहेंगे। इसे बकरीद या ईद-उल-जुहा भी कहा जाता है। मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार है। इस दिन लोग नमाज अदा करते हैं और हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की भावना को याद करते हैं।


बकरीद पर कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

इस बार बकरीद की तारीख को लेकर भी बड़ कन्फ्यूजन था कि बकरीद के लिए बैंक कब बंदे होंगे, 27 या 28 मई। यही कारण है कि राज्यों में बैंक अलग-अलग तरीख पर बंद हैं। कुछ राज्यों में बैंक कल बुधवार 27 मई को बंद होंगे और कुछ राज्यों में गुरुवार 28 मई को बैंक बंद होंगे।

आज 26 मई को बैंक त्रिपुरा राज्य में बंद हैं। सरकारी और प्राइवेट बैंकों को काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिन के कारण छुट्टी दी है। काजी नजरुल इस्लाम को विद्रोही कवि के नाम से जाना जाता है, क्योंकि उनकी कविताओं और लेखों में अन्याय, भेदभाव और गुलामी के खिलाफ आवाज उठाई गई थी।

मई में कब-कब रहेंगे बैंक बंद?

अगर मई के आखिरी हफ्ते में आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार 27 मई को बकरीद या ईद-उल-अजहा के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 31 मई को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। हालांकि बकरीद की छुट्टी सभी राज्यों में एक जैसी नहीं रहेगी। जैसे जम्मू-कश्मीर में 27 और 28 मई लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे। बाकि ज्यादातर राज्यों में बकरीद के कारण एक दिन बैंक बंद रखे गए हैं।

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सर्विस मिलती रहेंगी। ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे भेजने, बिल पेमेंट और दूसरे जरूरी काम आसानी से कर सकेंगे। NEFT और RTGS जैसी सर्विस भी ऑनलाइन मिलती रहेंगी।

किस राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक - RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट

मई 2026 1 9 16 26 27 28
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टियों का कारण

छुट्टी का कारण दिन
महाराष्ट्र दिन/बुद्ध पूर्णिमा/ मई दिवस (श्रम दिवस)/पंडित रधुनाथ मुर्मू का जन्म दिवस 1
रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 9
राज्य दिवस 16
काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन 26
ईद-उल-अज़हा (बकरी-ईद)/ईद-उल-जुहा 27
बकरी ईद (ईद-उल-जुहा) 28

(सोर्स - RBI वेबसाइट)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।