Get App

Bank Holiday: कल बुधवार को भी बंद रहेंगे बैंक, आखिर RBI ने क्यों दी है 27 मई की छुट्टी

Bank Holiday: कल बुधवार को बैंक बंद रहने वाले है। आज 26 मई मंगलवार को बैंक कई राज्यों में काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिन के कारण बंद हैं। कल भी बुधवार 27 मई को बैंक ब्रांच नहीं खुलने वाली हैं

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 26, 2026 पर 9:27 AM
Bank Holiday: कल बुधवार को भी बंद रहेंगे बैंक, आखिर RBI ने क्यों दी है 27 मई की छुट्टी
Bank Holiday: कल बुधवार 27 मई को बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday: कल बुधवार को बैंक बंद रहने वाले है। आज 26 मई मंगलवार को बैंक कई राज्यों में काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिन के कारण बंद हैं। कल भी बुधवार 27 मई को बैंक ब्रांच नहीं खुलने वाली हैं। क्या आप भी कल बुधवार 27 मई को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं? तो पहले जान लीजिए कि RBI ने कल बुधवार की छुट्टी दी है। कल बैंक देश के ज्यादातर राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये आखिर RBI ने कल की छुट्टी क्यों दी है और किन राज्यों में बैंक ब्रांच नहीं खुलेंगी।

कल बुधवार 27 मई को बंद रहेंगे बैंक

कल बुधवार 27 मई 2026 को बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, बैंक कल पूरे देश में बंद नहीं होंगे। बैंक इंफाल, यूपी, केरल, कोलकाता, कोहिमा, असम, चंडीगढ़, जम्मू, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, श्रीनगर, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मणिपुर में बंद रहेंगे। इनके अलावा बाकि सभी राज्यों में बैंक खुलेंगे। यहां बैंक Eid al-Adha यानी ईद-उल-अजहा के कारण बंद रहेंगे। इसे बकरीद या ईद-उल-जुहा भी कहा जाता है। मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार है। इस दिन लोग नमाज अदा करते हैं और हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की भावना को याद करते हैं।

बकरीद पर कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें