Bank Holiday: कल गुरुवार 9 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday: कल 9 अप्रैल को बैंक खुले रहेंगे या नहीं? ज्यादातर बैंक ग्राहकों के मन में यही सवाल है कि कल गुरुवार को बैंक खुलेंगे या नहीं। दरअसल, कल गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव होने जा रहे हैं

अपडेटेड Apr 08, 2026 पर 4:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: कल गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव होने जा रहे हैं।

Bank Holiday: कल 9 अप्रैल को बैंक खुले रहेंगे या नहीं? ज्यादातर बैंक ग्राहकों के मन में यही सवाल है कि कल गुरुवार को बैंक खुलेंगे या नहीं। दरअसल, कल गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में असम, केरल, पुडुचेरी समेत अन्य राज्यों के लोग यह जानना चाहते हैं कि कल बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे।

जानकारी के अनुसार गुरुवार 9 अप्रैल को असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान होना है। इसके अलावा कुछ अन्य राज्यों में भी चुनावी गतिविधियां चल रही हैं। आमतौर पर चुनाव के दिन जिन एरिया में वोटिंग होती है, वहां लोकल प्रशासन छुट्टी घोषित कर देता है ताकि लोग आसानी से मतदान कर सकें।

हालांकि, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर में 9 अप्रैल की छुट्टी केरल राज्य में होगी। केरल में एक ही चरण में पूरे राज्य में चुनाव होंगे। यही कारण है कि RBI ने गुरुवार 9 अप्रैल को केरल राज्य में बैंक बंद रखे हैं।  बाकि सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। हालांकि, ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नजदीकी बैंक से पहले ही जानकारी ले लें।


बैंक बंद होने की स्थिति में भी ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी, क्योंकि ATM, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सर्विस सामान्य रूप से जारी रहेंगी। जहां तक केंद्र सरकार के दफ्तरों की बात है तो केरल में सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

अप्रैल में कई राज्यों में होंगे चुनाव

इस बार अप्रैल में कई राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल में मतदान 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा। वहीं, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में पहले ही उपचुनाव का प्रोसेस शुरू हो चुका है।

अप्रैल महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

9 अप्रैल: केरल विधानसभा चुनाव

सिर्फ केरल में बंद रहेंगे बैंक

14 अप्रैल: कई त्योहार एक साथ

14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल न्यू ईयर और बिहू जैसे त्योहारों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

15 अप्रैल: लोकल त्योहार

15 अप्रैल को त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में नववर्ष और अन्य त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा कुछ राज्यों में 16 अप्रैल को बिहू, 20 अप्रैल को कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया, और 21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण बैंकिंग सर्विस पर असर पड़ेगा।

अप्रैल 2026 1 2 3 9 14 15 16 20 21
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण अप्रैल महीने की तारीख
बैंकों कों अपनी वार्षिक लेखाबंदी के लिए 1
पुण्य गुरुवार 2
गुड फ्रायडे 3
केरल विधानसभा चुनाव 2026 9
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/ महाबिषुब संक्रांति/बीजू/बुइसु महोत्सव/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बिहु/चेईराओबा/बैसाखी 14
बंगाली नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहु/ विशु/हिमाचल दिवस 15
बोहाग बिहु 16
बसव जयंती/अक्षय तृतीया 20
गरिया पूजा 21

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।