Bank Holiday: कल साल के आखिरी दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है मंगलवार 31 दिसंबर की छुट्टी

Bank Holiday: सभी बैंक कल मंगलवार को बंद रहेंगे। 31 दिसंबर 2024 को बैंक ब्रांच नहीं खुलेंगी। हालांकि, कई लोगों के मन में सवाल था कि साल 2024 के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2024 को बैंकों की छुट्टी होगी या नहीं

अपडेटेड Dec 30, 2024 पर 1:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2024 को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: सभी बैंक कल मंगलवार को बंद रहेंगे। 31 दिसंबर 2024 को बैंक ब्रांच नहीं खुलेंगी। हालांकि, कई लोगों के मन में सवाल था कि साल 2024 के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2024 को बैंकों की छुट्टी होगी या नहीं? आपको बता दें कि आरबीआई के मुताबिक बैंक मंगलवार को मिजोरम और सिक्कीम में बंद रहेंगे लेकिन देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी। देश के अन्य राज्य दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश जैसे तमाम राज्यों में बैंक ब्रांच में सामान्य तरीके से काम होगा। यहां जानें RBI ने क्यों दी है मंगलवार को बैंकों को छुट्टी।

मिजोरम और सिक्कीम में मंगलवार 31 दिसंबर को बंद रहेंगे बैंक

सिक्कीम में 31 दिसंबर को लोसूंग और नामसूंग फेस्टिवल के कारण बैंक बंद रहेंगे। लोसूंग और नामसूंग फेस्टिवल सिक्किम के प्रमुख पारंपरिक त्योहार है। इसे वहां के स्थानीय लोग बड़े ही जोश के साथ मनाते हैं। यह फसल कटाई के बाद धन्यवाद के रूप में मनाया जाता है और तिब्बती नए साल के आगमन का प्रतीक है। यह आमतौर पर दिसंबर के महीने में पड़ता है। त्योहार के दौरान मठों में धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं और पारंपरिक नृत्य जैसे चाम नृत्य प्रस्तुत किए जाते हैं। लोग अपने घरों को साफ-सुथरा करते हैं और रंगीन झंडे लगाकर सजाते हैं। यह त्योहार नई ऊर्जा, खुशहाली और समृद्धि के संदेश को बढ़ावा देता है। इसके अलावा बैंक मिजोरम में नए साल की पूर्व संध्या के कारण बंद रहेंगे।


ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा सकते हैं काम

बैंकिंग सर्विस से जुड़े कामों के लिए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करें। छुट्टी के कारण ज्यादा कैश निकालने, चेक क्लीयरेंस और अन्य बैंकिंग काम अगले वर्किंग डे पर ही हो पाएंगे।

RBI के अनुसार बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

30 दिसंबर (सोमवार): यू किआंग नांगबाह के कारण शिलॉन्ग में बंद रहेंगे बैंक।

31 दिसंबर (मंगलवार): न्यू ईयर ईव, लोसूंग और नामसूंग फेस्टिवल के कारण बैंक सिक्कीम और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।

RBI की लिस्ट

दिसंबर 2024 3 12 18 19 24 25 26 27 30 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

RBI ने बताया छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण दिन
सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व 3
पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा 12
यू सोसो थाम की पुण्यतिथि 18
गोवा मुक्ति दिवस 19
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24
क्रिसमस 25
क्रिसमस सेलिब्रेशन 26
क्रिसमस सेलिब्रेशन 27
यू किआंग नांगबाह 30
नव वर्ष की पूर्व संध्या/लोसूंग/नामसूंग 31

Gold Price Today: 26 दिसंबर को सोने के भाव में आई तेजी, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।