Bank Holiday: कल 18 अक्टूबर को पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। धनतरेस के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि, कल धनतेरस के कारण बैंक बंद नहीं होंगे। बल्कि, सिर्फ असम राज्य में बैंक काती बिहू के कारण बंद रहने वाले हैं। ऐसे में असम के अलावा बाकि राज्यों के बैंक ग्राहक ब्रांच जाकर अपने काम निपटा सकते हैं। कल अक्टूबर महीने का तीसरा शनिवार है। तीसरे शनिवार को बैंक खुले होते हैं।
अक्टूबर के बचे हुए दिनों में बैंकों की छुट्टियों की लंबी लिस्ट है। इस दौरान अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और रविवार के कारण 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। अब देश में धनतेरस, काती बिहू, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, दीपावली, गोवर्धन पूजा, छठ और भाई दूज जैसे बड़े त्योहार शामिल हैं। ऐसे में ग्राहकों अगले हफ्ते के जरूरी बैंकिंग काम कल ही निपटा लें। कल सिर्फ एक राज्य असम में बैंक बंद रहेंगे। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
असम में काती बिहू के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
यह दिन दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा का होगा। इस मौके पर त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन और गोवर्धन पूजा के कारण बैंकों की छुट्टी होगी।
गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिवाली, विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा और बलिपद्यमी पर बैंक बंद रहेंगे।
गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, भ्रातृद्वितीया और निंगोल चकौबा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (शाम की अर्घ्य) के कारण बैंक बंद रहेंगे।
बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य) पर बैंक की छुट्टी रहेगी।
गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बैंकों की छुट्टी होगी।
अक्टूबर 2025 का महीना बैंकिंग कामकाज के लिहाज से काफी बिजी रहने वाला है क्योंकि इस महीने में छुट्टियां सबसे ज्यादा है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से अपने बैंकिंग काम निपटा लें। हालांकि, डिजिटल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सर्विस हर समय मिलेंगी।
RBI की तरफ से अक्टूबर महीने की छुट्टी