Bank Holiday: कल 18 अक्टूबर को पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। धनतरेस के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि, कल धनतेरस के कारण बैंक बंद नहीं होंगे। बल्कि, सिर्फ असम राज्य में बैंक काती बिहू के कारण बंद रहने वाले हैं। ऐसे में असम के अलावा बाकि राज्यों के बैंक ग्राहक ब्रांच जाकर अपने काम निपटा सकते हैं। कल अक्टूबर महीने का तीसरा शनिवार है। तीसरे शनिवार को बैंक खुले होते हैं।
