Bank Holidays: आज इन 2 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays: क्या आज मंगलवार को बैंक बंद रहेंगे? दरअसल, देश के दो राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। भारत में बैंक राज्य के आधार पर राष्ट्रीय और पब्लिक हॉलिडे के कारण बंद रहते हैं। आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार गैजेट्ड हॉलिडे के दिन बैंक सभी राज्यों में एक साथ बंद होते हैं

अपडेटेड Feb 20, 2024 पर 7:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holidays: क्या आज मंगलवार को बैंक बंद रहेंगे?

Bank Holidays: क्या आज मंगलवार को बैंक बंद रहेंगे? दरअसल, देश के दो राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। आज मिजोरम और अरुणचल प्रदेश में बैंक बंद रहने वाले हैं। दोनों ही राज्यों का आज मंगलवार 20 फरवरी 2024 को राज्य दिवस है। इस कारण सिर्फ इन दो राज्यों मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहने वाले हैं।  भारत में बैंक राज्य के आधार पर राष्ट्रीय और पब्लिक हॉलिडे के कारण बंद रहते हैं। आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार गैजेट्ड हॉलिडे के दिन बैंक सभी राज्यों में एक साथ बंद होते हैं।

क्या आज मंगलवार 20  फरवरी को बैंक की छुट्टी है?

कई बार बैंक उस राज्य में छुट्टी के कारण सिर्फ उसी राज्य में ही बंद होते हैं। जैसे कल सोमवार को छत्रपति शिवाजी जयंती के कारण सिर्फ महाराष्ट्र में बैंक बंद थे। आज 20 फरवरी 2024 को मिजोरम और अरुणचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। आज दोनों राज्यों का राज्य दिवस है। बहुत से लोग अपना बैंक का काम निपटाने के लिए बैंक की तरफ जानें का प्लान कर रहे होंगे, तो ऐसे में पहले ये लिस्ट जान लें।


फरवरी 2024 में बैंक हॉलिडे

20 फरवरी 2024- राज्य दिवस के कारण मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

24 फरवरी 2024- दूसरे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

25 फरवरी 2024- रविवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

26 फरवरी 2024- न्योकुम के कारण अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

CGHS कार्डहोल्डर देश के सभी AIIMS में करा सकते हैं बिना पैसे के इलाज, जानिये सरकार के बनाए नियम

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।