Bank Holidays: अगर आप कल बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि 24 जनवरी 2026 को बैंक बंद रहेंगे। वजह है कि कल चौथा शनिवार है। RBI के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर में सभी बैंक ब्रांच बंद रहती हैं।
इसके बाद 25 जनवरी को रविवार होने के कारण बैंक नहीं खुलेंगे। वहीं 26 जनवरी, सोमवार को गणतंत्र दिवस है, इस दिन भी पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। अगर बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल होती है, तो 27 जनवरी को भी बैंक बंद रह सकते हैं। यानी ग्राहकों को लगातार चार दिन तक बैंक ब्रांच से जुड़ी सेवाएं नहीं मिलेंगी।
हालांकि राहत की बात यह है कि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं इन दिनों में चालू रहेंगी। आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं और ATM से पैसे भी निकाल सकते हैं। लेकिन चेक क्लियरेंस, कैश काउंटर, ड्राफ्ट और अन्य ब्रांच से जुड़े काम नहीं हो पाएंगे। ग्राहकों को सलाह है कि अगर कोई जरूरी बैंकिंग काम है, तो उसे पहले ही निपटा लें, ताकि छुट्टियों के दौरान परेशानी न हो।
जनवरी के आखिरी हफ्ते में बैंक कब-कब बंद रहेंगे?
हर महीने की तरह चौथा शनिवार होने की वजह से देशभर में सभी बैंक ब्रांच बंद रहेंगी।
रविवार साप्ताहिक अवकाश होता है, इसलिए इस दिन भी सभी बैंक बंद रहेंगे।
गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इस दिन भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।
27 जनवरी 2026 (मंगलवार – संभावित)
अगर बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल होती है, तो इस दिन भी बैंक ब्रांच नहीं खुलेंगी।
जनवरी की छुट्टियों की लिस्ट