Bank Holiday on Saturday: शनिवार 10 अगस्त को बंद रहेंगे बैंक या खुली रहेंगी ब्रांच? चेक करें RBI की लिस्ट

Bank Holiday on Saturday: अगर आप शनिवार को बैंक से जुड़े काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको यह जान लेना चाहिए कि कल 10 अगस्त 2024 को बैंक बंद रहेंगे या नहीं? यह शनिवार महीने का दूसरा शनिवार है। दूसरे शनिवार के दिन बैंक बंद रहते हैं। अगर आप बैंक से जुड़े काम करना चाहते हैं

अपडेटेड Aug 10, 2024 पर 12:24 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: अगर आप शनिवार को बैंक से जुड़े काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको यह जान लेना चाहिए कि कल 10 अगस्त 2024 को बैंक बंद रहेंगे या नहीं?

Bank Holiday on Saturday: अगर आप शनिवार को बैंक से जुड़े काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको यह जान लेना चाहिए कि आज 10 अगस्त 2024 को बैंक बंद रहेंगे या नहीं? यह शनिवार महीने का दूसरा शनिवार है। दूसरे शनिवार के दिन बैंक बंद रहते हैं। अगर आप बैंक से जुड़े काम करना चाहते हैं, तो पहले ही अपने काम की योजना बना लें।

शनिवार को बैंकों की छुट्टी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों के अनुसार बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा, बैंक सभी रविवार, लोकल और राष्ट्रीय छुट्टियों पर भी बंद रहते हैं। इस बार 10 अगस्त को दूसरा शनिवार पड़ रहा है, इसलिए इस दिन बैंकिंग सर्विस नहीं मिलेगी।


अगस्त महीने में त्योहारों के कारण भी बंद रहेंगे बैंक

अगस्त 2024 के महीने में कई त्योहार और महत्वपूर्ण दिन आ रहे हैं, जिनके कारण ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इन त्योहारों में स्वतंत्रता दिवस/पारसी नववर्ष (शाहनशाही), रक्षाबंधन/झूलना पूर्णिमा/महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिन, श्री नारायण गुरु जयंती और जन्माष्टमी शामिल हैं। बैंक इन मौकों पर कई राज्यों में बंद रहने वाले हैं।

अगस्त में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट: RBI

10 अगस्त: दूसरे शनिवार की छुट्टी

11 अगस्त: रविवार की छुट्टी

13 अगस्त: देशभक्त दिवस के मौके पर इम्फाल में बैंक बंद रहेंगे।

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

18 अगस्त: रविवार की छुट्टी

19 अगस्त: रक्षाबंधन के मौके पर सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

20 अगस्त: श्री नारायण गुरु जयंती के मौके पर सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

25 अगस्त: रविवार की छुट्टी

26 अगस्त: जन्माष्टमी के मौके पर सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

31 अगस्त: चौथे शनिवार की छुट्टी

RBI की छुट्टियों की लिस्ट

अगस्त 2024 3 8 13 15 19 20 26
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

अगस्त में छुट्टियों की लिस्ट

छुट्टियों की लिस्ट दिन
केर पूजा 3
तेंडोंग ल्हो रम फात 8
देशभक्ति दिवस 13
स्वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष (शहेनशाही) 15
रक्षा बंधन/झूलाना पूर्णिमा/बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिन 19
श्री नारायण गुरु जयंती 20
जनमाष्टमी (श्रावण वध-8)/कृष्‍ण जयंती 26

Share Market Holiday: अगले हफ्ते तीन दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, चेक करें स्टॉक मार्केट क्यों रहे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।